SBI के एटीएम से बिना ATM कार्ड पैसे कैसे निकालें, जानें पूरी प्रक्रिया
विज्ञापन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने होली से अपने ग्राहकों को बिना एटीएम कार्ड एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा दी है। SBI ने अपनी इस नई सेवा का नाम योनो कैश (YONO Cash)दिया है। कई लोग इस बात से परेशान हैं कि आखिर बिना एटीएम कार्ड एटीएम से पैसे कैसे निकलेंगे। आइए हम आपको एसबीआई के एटीएम से बिना एटीएम कार्ड पैसे निकालने का तरीका बताते हैं।

सबसे पहला काम यह है कि आप अपने एंड्रॉयड या आईफोन में एसबीआई का YONO ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप में आपको 6 अंकों का योनो पिन सेट करना होगा।

इसके बाद आपको बिना एटीएम कार्ड एटीएम से पैसे निकालने के लिए योनो ऐप के जरिए बैंक से अनुरोध करना होगा। इसके लिए आपको योनो ऐप में एक विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन