25 मार्च को होगा ऐप्पल का इवेंट, लॉन्च हो सकती वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 13 Mar 2019 06:30 PM IST
Apple event on 25th March, likely to launch Video streaming service
apple event

    टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी ऐप्पल 25 मार्च 2019 को इस साल का अपना पहला इवेंट करने जा रही है। ऐप्पल का यह इवेंट 25 मार्च को स्टीव जॉब्स थियेटर में होगा। इस इवेंट को लेकर पहले से तो कोई खास सूचना थी लेकिन अब खबर आ रही है कि ऐप्पल इस इवेंट में वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस लॉन्च कर सकता है। वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस के लॉन्चिंग की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि कंपनी ने मीडिया इनवाइट में इट्स शो टाइम टैगलाइन का इस्तेमाल किया है।

    इससे पहले भी एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि साल 2019 के मध्य में ऐप्पल वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा पेश करेगी और इसके लिए कंपनी वीडियो प्रोड्यूसर कंपनियों से संपर्क में है। कहा जा रहा है कि ऐप्पल ने वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए वायकॉम, सीबीएस कॉर्प जैसी कंपनियों से साझेदारी की है। ऐप्पल का यह कदम नेटफ्लिक्स, हॉट स्टार और अमेजन प्राइम वीडियो के लिए मुसीबत बन सकता है।

    वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस के अलावा यह भी खबर है कि ऐप्पल सब्सक्रिप्शन आधारित गेमिंग सर्विस पेश कर सकती है। ऐसे में ऐप्पल का मुकाबला कंसोल गेमिंग में माइक्रोसॉफ्ट और सोनी जैसे ब्रांड्स के साथ होगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि आईफोन की बिक्री कम होने के कारण कंपनी की कमाई नहीं हो रही है और कमाई का दूसरा रास्ता कंपनी वीडियो के जरिए तलाश रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें