होली पर जियो दे सकता है बड़ा तोहफा, 3 महीने तक फ्री में मिलेगा 100GB डाटा
विज्ञापन

यदि आप भी रिलायंस जियो के ब्रॉडबैंड सर्विस जियो गीगाफाइबर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस जियो जल्द ही जियो गीगाफाइबर की सेवा शुरू करने वाला है और इसके लिए कंपनी सभी ब्रॉडबैंड प्लान जारी करेगी।

बता दें कि जियो ने पहले ही कहा है कि उसने गीगाफाइबर की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए डेन, हैथवे और डाटाकॉम से साझेदारी की है, वहीं अब टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो के पास पहले से ही डेन नेटवर्क की 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है और अब जियो ने डेन के 5.17 के शेयर और खरीद लिए हैं।

वैसे तो अभी तक जियो ने आधिकारिक तौर पर अपने ब्रॉडबैंड प्लान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन कई लीक रिपोर्ट की मानें तो जियो की गीगाफाइबर सेवा 3 महीने की फ्री सर्विस के साथ लॉन्च होगी।
विज्ञापन