आई-क्लाउड में सेंध की खबरों को ऐप्पल ने बताया अफवाह

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Mar 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
Apple denied the massive iCloud hack
आई-क्लाउड

    'टर्किश क्राइम फैमिली' नाम के हैकर्स के उस दावे को ऐप्पल ने खारिज कर दिया है जिसमें 30 करोड़ आई-क्लाउड अकाउंट हैक करने की बात कही गई थी। ऐप्पल ने आई-क्लाउड हैक करने के बाद मांगी गई फिरौती को भी अफवाह बताया है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आई-क्लाउड में किसी ने हैक नहीं किया है।

    बता दें कि 'टर्किश क्राइम फैमिली' नाम के हैकर्स ग्रुप ने गुरुवार को ऐप्पल से फिरौती मांगते हुए कहा था उसने आई-क्लाउड के 30 करोड़ अकाउंट कर लिए हैं। हैकर्स ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया था. हैकर्स ने ऐप्पल को धमकी देते हुए कहा था कि या तो उन्हें $A100,000 बिटकोइन यानी 82 करोड़ रुपये या फिर US$A130,000 बिटकोइन यानी 85 लाख रुपये के आईट्यून गिफ्ट कार्ड की मांग की थी।

    विज्ञापन

    वहीं वीडियो में किए गए दावे पर ऐप्पल ने कहा कि ये अकाउंट बहुत पहले थर्ड पार्टी के जरिए लिक हुए थे। खैर यदि आप भी आई-क्लाउड और ऐप्पल आईडी यूज करते है तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप पासवर्ड चेंज कर लें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें