ओप्पो F3 प्लस भारत में लॉन्च, इसमें हैं दो सेल्फी कैमरे

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Mar 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
Oppo F3 Plus Dual Selfie Camera Smartphone Launched in india
ओप्पो एफ3 प्लस

    चाईनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपने शानदार डुअल सेल्फी कैमरे वाले फोन Oppo F3 Plus को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन की बिक्री 1 अप्रैल से ऑनलाइन और ऑफलाइन होगी। 1 अप्रैल से फोन के ब्लैक और गोल्ड वेरियंट की सेल होगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियतत डुअल सेल्फी कैमरा है।

    ओप्पो F3 प्लस की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    ओप्पो एफ3 प्लस
    ओप्पो एफ3 प्लस

    इस फोन की सबसे बड़ी खासियतत डुअल सेल्फी कैमरा है। इसमें एक 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे के पहले सेंसर में 76.4 डिग्री का वाइड एंगल लेंस और दूसरे में 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए आप अपने हिसाब से एंगल को सेलेक्ट कर सकते हैं। इसमें स्मार्ट फेशियल रिकग्निशन भी दिया गया है जो आपको सही लेंस की जानकारी देता है। कैमरे में ब्यूटीफाई 4.0 ऐप, सेल्फी पैनोरमा, स्क्रीन फ्लैश और पाम शटर दिए गए हैं। रियर कैमरा भी 16 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन

    ओप्पो F3 प्लस के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर जो सिर्फ दो सेकेंड में अनलॉक हो सकता है। इसमें डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रृॉयड 6.0 मार्शमैलो, 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले (रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल), गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, 1.95GHz का ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 GPU, रैम 4 जीबी और स्टोरेज 64 जीबी है जिसे 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन में 4000mAh की बैटरी और कीमत 30,990 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें