'एप्पल' के नाम पर घोटाला, गलती से भी ना खोलें यह मैसेज

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 04 May 2016 06:15 PM IST
सार
विज्ञापन
'Apple' claiming your iCloud is due expire, delete this message immediately
फोटो : GettyImages

    विस्तार

    अगर आपको 'एप्पल' की ओर से कोई मैसेज मिलता है ‌जिसमें आपके आईक्लाउड (iCloud) पर समय सीमा समाप्त होने का दावा किया जाता है तो ऐसे मैसेज को तुरंत डिलिट करें।

    डेली स्टार ऑनलाइन ने नए घोटाले के बारे में पता किया है। जिसमें एप्पल उपयोगकर्ताओं की संवेदनशील और बहुत ही निजी चीजों ‌निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

    विज्ञापन

    यह संदेश जो एप्पल यूजर्स को भेजा जा रहा है वो एप्पल के आई-सपोर्ट की ओर से होने का दावा करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मैसेज में एप्पल यूजर के वास्तविक नाम के साथ लिखा जाता है, "Your iCloud ID is due to expire today." आपके आईक्लाउड पर समय सीमा आज समाप्त हो रही है।

    साथ ही में एप्पल यूजर्स को आईक्लाउड पर समय सीमा बढ़ाने के लिए एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है।

    वॉट्सऐप पर आने वाले हैं ये दो कमाल के फीचर्स

    डेली स्टार के मुताबिक यह लिंक आपको एप्पल के आधिकारिक अकाउंट जैसी हूबहू दिखने वाली साइट पर लेकर जाता है। यदि आपको यह संदेश प्राप्त होता है तो लिंक पर क्लिक न करें।

    एप्पल ने दी चेतावनी

    'एप्पल' के नाम पर घोटाला, गलती से भी ना खोलें यह मैसेज

    एप्पल नकली ईमेल और टेक्स्ट मैसेज के बारे में उपयोगकर्ताओं को चेतावनी दी है जो अक्सर जायज दिखाई देते हैं।

    अमेरिकी टेक फर्म की वेबसाइट पर एक संदेश है, इन नुकसानदेय ईमेल के खतरों के बारे में बताते हुए कहा: "आईट्यून्स स्टोर आपसे ईमेल के माध्यम से व्यक्तिगत जानकारी या (जैसे पासवर्ड या क्रेडिट कार्ड नंबर) यह किसी आकाउंट की जानकारी प्रदान करने के लिए कभी नहीं पूछेंगे।"

    "ईमेल संदेश जो किसी अटैचमेंट या लिंक के साथ यूजर्स को भेजे जाते हैं असल में गैर एप्पल वेबसाइटों से होते हैं, हालांकि वे आईट्यून स्टोर से प्रतीत हो सकता है।"

    "कई बार ऐसे अटैचमेंट खतरनाक हो सकते हैं, इनको ओपेन करने से बचना चाहिए। आपको किसी भी गैर एप्पल की वेबसाइट पर अपने एप्पल अकाउंट की जानकारी दर्ज नहीं करना चाहिए।"

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें