Apple: टिम कुक का बड़ा बयान, कहा- ios के मुकाबले एंड्रॉयड में होते हैं 47 फीसदी अधिक मैलवेयर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Jun 2021 04:22 PM IST
सार

कुक ने कहा कि एपल की डिवाइस के लिए सिर्फ एक ही एप स्टोर है, जबकि एंड्रॉयड डिवाइस के एप के लिए कई सारे स्टोर हैं। आईओएस डिवाइस की सिक्योरिटी के लिए ही किसी अन्य एप स्टोर की अनुमति नहीं दी गई है।

विज्ञापन
apple ceo tim cook Viva tech 2021 Apple CEO Tim Cook Says Android Has 47 Times More Malware Than iOS
एप्पल के सीईओ टिम कुक: tim cook - फोटो : flicker

    विस्तार

    एंड्रॉयड की सिक्योरिटी को लेकर तो हमेशा से ही सवाल उठते रहते हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर किसी कंपनी के सीईओ ने अभी तक ऐसा नहीं कहा था। अब एपल के सीईओ टिम कुक ने एक लाइव चैट शो में कहा है कि आईओएस के मुकाबले एंड्रॉयड डिवाइस में 47 फीसदी ज्यादा मैलवेयर होते हैं। उन्होंने कहा कि एंड्रॉयड के मुकाबले एपल अपनी डिवाइस की प्राइवेसी पर अधिक फोकस करता है।

    टिम कुक ने एंड्रॉयड की सिक्योरिटी को कमजोर बताते हुए कहा है कि एंड्रॉयड में साइडलोडिंग बहुत ज्यादा होती है, जबकि आईओएस में ऐसा नहीं है। साइडलोडिंग का मतलब किसी डिवाइस में थर्ड पार्टी एप का डाउनलोड होना है। आमतौर पर आपने देखा होगा कि एंड्रॉयड में एपीके फाइल के जरिए भी एप को इंस्टॉल किया जाता है, जबकि आईफोन में ऐसा नहीं है।

    विज्ञापन

    कुक ने कहा कि एपल की डिवाइस के लिए सिर्फ एक ही एप स्टोर है, जबकि एंड्रॉयड डिवाइस के एप के लिए कई सारे स्टोर हैं। आईओएस डिवाइस की सिक्योरिटी के लिए ही किसी अन्य एप स्टोर की अनुमति नहीं दी गई है। इसके अलावा एप स्टोर पर किसी भी एप को पब्लिश करने से पहले उसकी जांच-पड़ताल की जाती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वैसे तो गूगल के प्ले-स्टोर पर भी एप रिव्यू और जांच-पड़ताल के बाद ही पब्लिश होते हैं लेकिन गूगल प्ले-स्टोर पर अक्सर मैलवेयर को लेकर शिकायत मिलती है। कई बार डेवलपर्स ही गूगल को चकमा देकर मैलवेयर और एडवेयर वाले एप को पब्लिश कर देते हैं तो कई बार बैन हो चुके एप भी दूसरे नाम से स्टोर पर आ जाते हैं। बता दें टिम कुक ने ये बातें VivaTech 2021 इवेंट में कही है। इस इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। इसे यूरोप का सबसे बड़ा इवेंट बताया जा रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें