Apple Store: 18 अप्रैल को दिल्ली और 20 को मुंबई में होगा एपल स्टोर का उद्घाटन, टिम कुक आ सकते हैं भारत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Apr 2023 10:08 AM IST
सार

मुंबई में एपल स्टोर की शुरुआत 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगी, जबकि एपल साकेत स्टोर की शुरुआत 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे होगी। कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इन स्टोर की ओपनिंग सेरेमनी में एपल के सीईओ टिम कुक भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Apple BKC opens April 18 and Apple Saket opens April 20 details here
Apple Store Saket - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Apple ने हाल ही में अपने मुंबई के Jio World Drive Mall में अपने पहले स्टोर की घोषणा की है जिसकी शुरुआत 18 अप्रैल से होने जा रही है। मुंबई के स्टोर के क्रिएटिव में क्लासिक एपल ग्रीटिंग "हेलो मुंबई" के साथ स्वागत होगा। मुंबई के बाद अब एपल ने देश की राजधानी नई दिल्ली में अपने स्टोर खोलने की घोषणा की है। एपल ने कहा है कि 20 अप्रैल को दिल्ली के साकेत में एपल स्टोर की शुरुआत होने जा रही है। एपल के इन दोनों स्टोर पर एपल के तमाम तरह के प्रोडक्ट को देखने और एक्सपेरियंस करने का मौका मिलेगा।

    भारत में एपल के सभी स्टोर पर कलरफुल आर्टवर्क देखने को मिलेंगे। इन स्टोर पर कस्टमर सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा अलग-अलग प्रोडक्ट के एक्सपर्ट भी इन स्टोर पर मौजूद रहेंगे। स्टोर की शुरुआत से पहले एपल ने अपने यूजर्स को कस्टम Apple BKC और Apple Saket वॉलपेपर को डाउनलोड और एक्सपेरियंस करने के लिए इनवाइट किया है।

    विज्ञापन

    मुंबई में एपल स्टोर की शुरुआत 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगी, जबकि एपल साकेत स्टोर की शुरुआत 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे होगी। कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इन स्टोर की ओपनिंग सेरेमनी में एपल के सीईओ टिम कुक भी शामिल हो सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एपल स्टोर के पास नहीं होंगे इन ब्रांड्स के स्टोर, विज्ञापन पर भी रोक

    एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एपल ने अपने स्टोर के लिए एक एग्रीमेंट तैयार किया है जिसके मुताबिक एपल स्टोर के पास अमेजन समेत 22 ब्रांड अपनी दुकानें नहीं खोल सकेंगे और विज्ञापन नहीं लगा सकेंगे। इस लिस्ट में फेसबुक, गूगल, एलजी, माइक्रोसॉफ्ट और सोनी जैसे ब्रांड्स के नाम हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें