Apple का सेल्फ रिपेयर प्रोग्राम: स्पेयर पार्ट्स खरीदकर खुद रिपेयर कर सकेंगे अपना आईफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Nov 2021 11:39 AM IST
सार

Apple ने कहा है कि उसके स्टोर की शुरुआत आईफोन 12 और 13 की डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा को रिपेयर करने वाले 200 पार्ट्स और टूल के साथ होगी।

विज्ञापन
Apple Announces Self Service Repair Programme all you need to know is here
Apple Self Service Repair - फोटो : apple

    विस्तार

    Apple ने पहली बार सेल्फ रिपेयर प्रोग्राम लॉन्च किया है। सेल्फ रिपेयर प्रोग्राम के तहत अब आप एपल के ओरिजनल स्पेयर पार्ट्स खरीद सकेंगे और अपने आईफोन या मैकबुक को खुद ही रिपेयर कर सकेंगे। यह पहला मौका है जब एपल ने आम जनता को स्पेयर उपलब्ध कराया है।

    साल 2019 में एपल ने पहली बार इस तरह का प्रोग्राम पेश किया था जिसके बाद स्वतंत्र मोबाइल रिपेयर दुकान वाले एपल के प्रोडक्ट के स्पेयर पार्ट्स खरीद सकते हैं। एपल का कहना है कि इस प्रोग्राम के तहत 2,800 मोबाइल रिपेयर दुकान वाले जुड़े हैं, जबकि 5,000 ऑथराइज्ड रिपेयर सेंटर हैं।

    विज्ञापन

    अब नए प्रोग्राम के तहत ग्राहक भी स्पेयर पार्ट्स खरीद सकेंगे और मैनुअल की मदद से फोन या लैपटॉप को रिपेयर कर सकेंगे। Apple ने कहा है कि उसके स्टोर की शुरुआत आईफोन 12 और 13 की डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा को रिपेयर करने वाले 200 पार्ट्स और टूल के साथ होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Apple का सेल्फ रिपेयर प्रोग्राम: स्पेयर पार्ट्स खरीदकर खुद रिपेयर कर सकेंगे अपना आईफोन

    इस प्रोग्राम का फायदा Mac यूजर्स को भी मिलेगा। इस प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को स्पेयर पार्ट्स उसी कीमत पर मिलेंगे जिस कीमत पर किसी मोबाइल रिपेयर स्टोर पर मिलते हैं। सबसे खास बात यह है कि आप पुराने पार्ट्स एपल को वापस करके कुछ डिस्काउंट भी ले सकते हैं। प्रोग्राम की शुरुआत अगले साल की शुरुआत में होगी।

    एपल ने हाल ही में कहा है कि वह एक नया अपडेट जल्द जारी करेगी जिसके बाद किसी थर्ड पार्टी स्टोर से iPhone 13 सीरीज के किसी भी फोन की डिस्प्ले रिप्लेस करवाने पर फेस आईडी काम करने लगेगी। फिलहाल आईफोन 13 सीरीज की डिस्प्ले रिप्लेस करने या नई डिस्प्ले लगाने पर फेस आईडी काम नहीं कर रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें