Security Tips: अपने गूगल अकाउंट को 2 स्टेप वेरिफिकेशन की मदद से रखें सिक्योर, प्राइवेसी रहेगी हमेशा सुरक्षित

आज बड़े पैमाने पर मोबाइल यूजर्स का पर्सनल डाटा लीक हो रहा है। ऐसे में सिक्योरिटी और प्राइवेसी से जुड़े कई सवाल दुनिया के सामने आए हैं। इसको लेकर तमाम बड़ी टेक कंपनियां अपने यूजर्स की सेफ्टी के लिए कई तरह के अपडेट टाइम टू टाइम लेकर आती रहती हैं। इसी को देखते हुए गूगल अपने यूजर्स की प्राइवेसी को सिक्योर रखने के लिए टू स्टेप वेरिफिकेशन की सुविधा देता है। इस फंक्शन को इनेबल करने के बाद आपका गूगल अकाउंट काफी सिक्योर हो जाएगा। ऐसे में कोई दूसरा व्यक्ति आसानी से आपके पर्सनल डाटा को लीक नहीं कर सकता है। हालांकि बीते महीने कंपनी ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में इस बात की घोषणा की थी कि 2021 के अंत तक 150 मिलियन गूगल यूजर्स के अकाउंट अपने आप 2 स्टेप वेरिफिकेशन में एनरॉल हो जाएंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि आप कैसे अपने गूगल अकाउंट में 2 स्टेप वेरिफिकेशन को इनेबल कर सकते हैं -

इन स्टेप्स को फॉलो करके गूगल अकाउंट में 2 स्टेप वेरिफिकेशन को इनेबल कर
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने गूगल अकाउंट को ओपन करना होगा।उसके बाद दाईं तरफ सबसे ऊपर की ओर अपनी फोटो पर क्लिक करें।यहां आपको Manage your google account के ऑप्शन का चयन करना है।

अब आपको नेविगेशन पैनल में सिक्योरिटी के विकल्प को सेलेक्ट करना है।नए पेज पर Signing in to google के विकल्प पर 2 step verification का चयन करें।अब आपको अपने अकाउंट का पासवर्ड दर्ज करना होगा।