Apple ने किया Mira का अधिग्रहण, अमेरिकी सेना के लिए हेडसेट बनाती है यह कंपनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Jun 2023 04:36 PM IST
सार

एपल और मीरा की इस डील की खबर तब सामने आई है जब एपल ने अपने पहले आग्युमेंट रियलिटी हेडसेट Vision Pro को लॉन्च किया है। एपल का यह एआर हेडसेट दुनिया का सबसे महंगा हेडसेट है। Apple के इस हेडसेट का सीधा मुकाबला मेटा के हेडसेट से है।

विज्ञापन
Apple Acquires AR Headset Startup Mira a Los Angeles based AR startup
Apple Vision Pro - फोटो : Apple

    विस्तार

    द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक एपल (Apple) ने लॉस एंजिल्स स्थित एआर स्टार्टअप मीरा (Mira) का अधिग्रहण कर लिया है। मीरा के सीईओ के के निजी इंस्टाग्राम अकाउंट से इस अधिग्रहण की जानकारी मिली है। मीरा उन कंपनियों में से एक है जो कि अमेरिकी सेना के लिए हेडसेट बनाती है।

    एपल और मीरा की इस डील की खबर तब सामने आई है जब एपल ने अपने पहले आग्युमेंट रियलिटी हेडसेट Vision Pro को लॉन्च किया है। एपल का यह एआर हेडसेट दुनिया का सबसे महंगा हेडसेट है। Apple के इस हेडसेट का सीधा मुकाबला मेटा के हेडसेट से है।

    विज्ञापन

    द वर्ज की रिपोर्ट में कहा गया है कि Mira के कुछ अनुबंधों में अमेरिकी वायु सेना के साथ एक और नौसेना के साथ एक 702,351 डॉलर की डील शामिल है। आपको बता दें कि एपल इस तरह के छोटे-छोटे स्टार्टअप का अधिग्रहण करता रहता है लेकिन इसके बारे में कभी सार्वजनिक तौर पर बात नहीं करता। इस अधिग्रहण के साथ ही एपल ने मीरा के करीब 11 कर्मचारियों को भी अपने यहां नौकरी दी है। मीरा के सीईओ Ben Taft ने इस अधिग्रहण पर अभी तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पिछले महीने Apple ने कहा था कि वह चिप मेकर Broadcom के साथ साझेदारी कर रहा है। इस साझेदारी के तहत अमेरिका के अंदर बिकने वाले एपल के प्रोडक्ट में इसी कंपनी के चिपसेट का इस्तेमाल होगा। इस साझेदारी के तहत Broadcom एपल के लिए 5G रेडियो फ्रीक्वेंसी पार्ट्स तैयार करेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें