WhatsApp में आ रहा नया अपडेट, अब HD फोटो और वीडियो भी शेयर कर सकेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Jun 2023 02:03 PM IST
सार

व्हाट्सएप में आज भी 16 एमबी से बड़ी फाइल को शेयर करने की सुविधा नहीं है। इसके अलावा व्हाट्सएप पर आज भी आप एचडी क्वालिटी में फोटो और वीडियो शेयर नहीं कर सकते, लेकिन जल्द ही यह समस्या दूर होने वाली है।

विज्ञापन
WhatsApp Starts Testing Ability to Transfer HD Quality Photos on Beta Versions
WhatsApp update HD - फोटो : twitter.com/MattNavarra

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp के लाखों यूजर्स को लंबे समय से बड़ी फाइल और उसकी क्वालिटी को लेकर समस्या है। व्हाट्सएप में आज भी 16 एमबी से बड़ी फाइल को शेयर करने की सुविधा नहीं है। इसके अलावा व्हाट्सएप पर आज भी आप एचडी क्वालिटी में फोटो और वीडियो शेयर नहीं कर सकते, लेकिन जल्द ही यह समस्या दूर होने वाली है।

    रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp एक नए अपडेट पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद आप एचडी क्वालिटी में फोटो शेयर कर सकेंगे। नए फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड और आईओएस एप पर हो रही है। डिफॉल्ट रूप से WhatsApp शेयर होने वाले फोटो और वीडियो को कंप्रेस करता है जिससे उसकी क्वालिटी खराब हो जाती है।

    विज्ञापन

    सोशल मीडिया एनालिस्ट Matt Navarra ने व्हाट्सएप के इस नए फीचर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमें WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर को देखा जा सकता है। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें नए HD बटन को देखा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    WABetaInfo ने भी व्हाट्सएप के इस फीचर को iOS के बीटा वर्जन 23.11.0.76 और एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.23.12.13 पर देखा जा सकता है। इस फीचर के साथ फिलहाल एक समस्या यह है कि एचडी फोटो आप सिर्फ शेयर कर सकते हैं। अपने स्टेटस पर अपलोड नहीं कर सकते। नए फीचर को जल्द ही सभी के लिए जारी किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें