दिवालिया होने की कगार पर ChatGPT बनाने वाली कंपनी

अमर उजाला

Sun, 13 August 2023

Image Credit : अमर उजाला
एआई की दुनिया में तहलका मचाने वाली ChatGPT की डेवलपर कंपनी अब खुद मुसीबत में है। OpenAI के सामने दिवालिया होने का खतरा मंडरा रहा है।
Image Credit : अमर उजाला

बता दें कि OpenAI ने 30 नवंबर 2022 को अपने एआई टूल ChatGPT को पेश किया था। लॉन्च होने के कुछ दिनो में ही ChatGPT ने इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसी सोशल मीडिया कंपनियों को पीछे छोड़ दिया था।

Image Credit : अमर उजाला

लेकिन अब कंपनी की हालत खराब है, क्योंकि ChatGPT के मेंटनेंस पर ही कंपनी को हर दिन 7 लाख डॉलर यानी करीब 5.80 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
 

Image Credit : अमर उजाला

कंपनी ने GPT-4 को सब्सक्रिप्शन आधारित रखा है, लेकिन अब कई फ्री कंवर्सेशनल एआई उपलब्ध हैं, इसलिए कम लोग ही इसका सब्सक्रिप्शन ले रहे हैं। कंपनी को नुकसान हो रहा है। 
 

Image Credit : सोशल मीडिया

एनालिटिक्स इंडिया के एनालिसिस के अनुसार, OpenAI की कमाई नहीं बढ़ी तो कंपनी 2024 के अंत तक दिवालिया हो जाएगी।
 

Image Credit : Istock

ChatGPT का यूजर बेस घटा

सिमिलर वेब के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने ChatGPT के यूजर्स में 12 फीसदी की कमी आई। जून 2023 तक इसका यूजर बेस 1.7 अरब था, जो अब 1.5 अरब हो गया है।
 
Image Credit : Istock

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More