Android 17: जारी हुआ बीटा 1 अपडेट, इन स्मार्टफोन्स में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स, जानें आपके फोन में कब आएगा?
How to install Android 17 Beta:
स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदलने के लिए एंड्रॉयड का नया अपडेट आ गया है। गूगल ने Android 17 Beta 1 का रोलआउट शुरू कर दिया है। ये अपडेट न केवल आपके फोन की स्पीड बढ़ाएगा, बल्कि फोल्डेबल फोन और कैमरा एक्सपीरियंस को भी पूरी तरह बदल देगा। फिलहाल यह खास तोहफा कुछ ही स्मार्टफोन यूजर्स के लिए, जानिए आपके फोन में है या नहीं...

विस्तार
गूगल ने आधिकारिक तौर पर एंड्रॉयड 17 का बीटा 1 रोलआउट शुरू कर दिया है। ये अपडेट फिलहाल सिर्फ गूगल पिक्स डिवाइस पिक्सल 6 और उससे ऊपर के मॉडल्स के लिए उपलब्ध है। यानि अगर आपके पास पिक्सल 6 से लेकर पिक्सल 10 प्रो फोल्ड तक कोई भी मॉडल है, तो आप एंड्रॉयड 17 का नया अनुभव अभी ले सकते हैं।
किन डिवाइस को मिल रहा है अपडेट?
एंड्रॉयड 17 बीटा 1 फिलहाल इन पिक्सल डिवाइसेज के लिए जारी किया गया है:
- पिक्सेल 6
- पिक्सेल 6 प्रो
- पिक्सेल 6a
- पिक्सेल 7
- पिक्सेल 7 प्रो
- पिक्सेल 7a
- पिक्सेल टैबलेट
- पिक्सेल फोल्ड
- पिक्सेल 8
- पिक्सेल 8 प्रो
- पिक्सेल 8a
- पिक्सेल 9
- पिक्सेल 9 प्रो एक्सएल
- पिक्सेल 9 प्रो
- पिक्सेल 9 प्रो फोल्ड
- पिक्सेल 9a
- पिक्सेल 10
- पिक्सेल 10 प्रो एक्सएल
- पिक्सेल 10 प्रो
- पिक्सेल 10 प्रो फोल्ड
ये भी पढ़े: Chrome Update: अब मोबाइल पर भी पिन कर सकेंगे जरूरी टैब, डेस्कटॉप जैसा अनुभव और बार-बार सर्च की झंझट खत्म
कैसे आपके स्मार्टफोन को बनाएंगे सुपर स्मार्ट
- बेहतर परफॉर्मेंस (CPU Efficiency):इसमें जनरेशनल गार्बेज कलेक्शन जोड़ा गया है। आसान शब्दों में कहें तो, यह एप लोडिंग को स्मूद बनाएगा और सीपीयू पर लोड कम करेगा, जिससे बैटरी की बचत होगी।
- डायनामिक कैमरा सेशंस:अब फोटो खींचते-खींचते वीडियो मोड में जाना बेहद आसान होगा। एप को बार-बार रीस्टार्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- स्मार्ट ऑडियो और वीवीसी वीडियो:नया लाउडनेस एपीआई साउंड को बेहतर मैनेज करेगा, और वीवीसी कोडिंग की मदद से हाई-क्वालिटी वीडियो बहुत कम डेटा खर्च करके देखे जा सकेंगे।
- बड़े स्क्रींस के लिए खास:अगर आप फोल्डेबल फोन या टैबलेट इस्तेमाल करते हैं, तो एंडॉइड 17 अब फुल स्क्रीन को बेहतर तरीके से ऑप्टिमाइज करेगा।
- कंपेनियन डिवाइस मैनेजर (सीडीएम): मेडिकल डिवाइस और फिटनेस ट्रैकर्स के लिए नए प्रोफाइल जोड़े गए।
कैनरी कार्यक्रम की शुरुआत
एंड्रॉइड 17 बीटा 1 पारंपरिक डेवलपर प्रीव्यू मॉडल से हटकर नए कैनरी (Canary) प्रोग्राम की ओर संकेत करता है। इसका मतलब है कि फीचर्स तक जल्दी एक्सेस मिलेगा, तेज स्टेबिलिटी अपडेट और मैनुअल फ्लैशिंग की जरूरत कम होगी।
कैसे करें इंस्टॉल?
अगर आप बीटा प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो ये तरीका अपनाएं:
वेबसाइट पर जाएं:
google.com/android/beta पर अपने उसी गूगल अकाउंट से लॉगिन करें जो फोन में है।
Opt-In करें:
अपने डिवाइस को चुनें और Opt-In पर क्लिक करें।
डाउनलोड:
अब अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं और वहां से सिस्टम पर क्लिक करें, इसे चुनते ही सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन दिखेगा, वो इंस्टॉल करते ही आपको एंडॉइड 17 बीटा 1 का अपडेट मिल जाएगा।
ये भी पढ़े: T20 World Cup: जियो और एयरटेल के इन प्लांस में मिलेगा अनलिमिटेड 5G और फ्री हॉटस्टार, अब नहीं रुकेगी स्ट्रीमिंग
एक्सपर्ट्स की राय
एक बीटा वर्जन है, इसलिए इसमें कुछ बग्स हो सकते हैं। इसे इंस्टॉल करने से पहले अपने जरूरी डेटा का बैकअप जरूर ले लें।
कब आएगा स्टेबल वर्जन?
ऑफिशियल टाइमलाइन के अनुसार, अगले महीने तक इसकी प्लेटफॉर्म स्टेबिलिटी आ जाएगी और Q3 2026 (जुलाई-सितंबर) के आसपास इसका फाइनल स्टेबल वर्जन सभी के लिए रोलआउट किया जा सकता है।
किसके लिए है यह अपडेट?
फिलहाल ये बीटा अपडेट डेवलपर्स, टेक एंथुजियास्ट, नए फीचर पहले टेस्ट करने वाले यूजर्स के लिए है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप रिस्क नहीं लेना चाहते, तो स्टेबल वर्जन का इंतजार बेहतर साबित हो सकता है।