Android 16: लॉन्चिंग तारीख हुई लीक, Beta-1 इसी हफ्ते हो सकता है रिलीज
सार
Android 16 अपने नए फीचर्स के कारण पहले ही सुर्खियां बटोर रहा है। लीक के अनुसार इसमें कई नए अपडेट्स और सुधार शामिल हो सकते हैं जिनमें रेवैंप्ड वॉल्यूम कंट्रोल्स, शार्पर यूआई, एन्हांस्ड एक्सेसिबिलिटी और हेल्थ रिकॉर्ड्स का इंटीग्रेशन आदि शामिल हैं।

विस्तार
पिछले साल अक्टूबर में Android 15 लॉन्च करने के बाद Google अब अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि Android 16 का पहला बीटा वर्जन इस महीने यानी जनवरी 2025 में लॉन्च हो सकता है। नए लीक से संकेत मिलता है कि कंपनी फरवरी और मार्च में बीटा के दूसरे और तीसरे वर्जन भी पेश कर सकती है।
- बीटा 1: 22 जनवरी 2025
- बीटा 2: 19 फरवरी 2025
- बीटा 3: 12 मार्च 2025
- रेवैंप्ड वॉल्यूम कंट्रोल्स:नई और आसान वॉल्यूम कंट्रोल सेटिंग्स।
- शार्पर यूआई:बेहतर और अधिक आकर्षक यूजर इंटरफेस।
- एन्हांस्ड एक्सेसिबिलिटी:उपयोगकर्ताओं के लिए आसान और बेहतर अनुभव।
- हेल्थ रिकॉर्ड्स का इंटीग्रेशन:हेल्थ डेटा स्टोर और मैनेज करने की नई सुविधा।
- एडैप्टिव रिफ्रेश रेट:स्क्रीन का बेहतर प्रदर्शन और स्मूथ एक्सपीरियंस।
- सुरक्षा और गोपनीयता:सुरक्षा में सुधार और डेटा की बेहतर सुरक्षा।
- बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस:बैटरी की खपत को कम करने के लिए नई तकनीक।
और पढ़ें...
- Instagram: इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया स्पेशल एप, वीडियो एडिटिंग के लिए नहीं होगी किसी दूसरे एप की जरूरत
- Apple: एपल इस साल पांच नए आईफोन लॉन्च करेगा एपल, जानें सभी की डीटेल्स
- फायदे की बात: 500 रुपये में किसका प्लान है बेस्ट, देखें Airtel और Jio के रिचार्ज की लिस्ट
- बदल गया सिम कार्ड लेने का नियम, लेने से पहले जरूर जानें