फायदे की बात: 500 रुपये में किसका प्लान है बेस्ट, देखें Airtel और Jio के रिचार्ज की लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 18 Jan 2025 04:54 PM IST
सार

Best recharge plan: रिचार्ज प्लान के महंगे होने के बाद आपके लिए यह जरूरी है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से बेस्ट प्लान लें। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको एयरटेल और जियो के 500 रुपये से कम कीमत वाले प्लान के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
Best recharge plan under Rs 500 from Jio and airtel with unlimited 5G data full list here
Best recharge plan- Jio-Airtel - फोटो : अमर उजाला

    मोबाइल इस्तेमाल करना आज हाथी पालने के बराबर हो गया है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि रिचार्ज प्लान बहुत महंगे हो गए हैं। पहले लोग दो सिम कार्ड रखते थे लेकिन प्लान महंगे होने के कारण अधिकतर लोगों ने अपने दूसरे सिम कार्ड को बंद कर दिया है या फिर रिचार्ज नहीं करवा रहे हैं। रिचार्ज प्लान के महंगे होने के बाद आपके लिए यह जरूरी है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से बेस्ट प्लान लें। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको एयरटेल और जियो के 500 रुपये से कम कीमत वाले प्लान के बारे में बताएंगे।

    JIO
    JIO - फोटो : JIO
    • 249 रुपये का प्लान-जियो का यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में अनिलिमिटेड 5जी नहीं मिलेगा, लेकिन इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसमें रोज 100 SMS मिलेंगे।
    • 299 रुपये का प्लान-जियो के पास एक प्लान है जो 299 रुपये का है। जियो के इस प्लान में 28 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेंगे। इसमें भी अनलिमिटेड 5जी नहीं मिलेगा।
    mobile new
    mobile new - फोटो : Adobe Stock
    • 319 रुपये का प्लान-जियो का यह प्लान मासिक वैधता यानी एक महीने की वैधता के साथ आता है। इसमें एक महीने तक रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेंगे।
    • 399 रुपये का प्लान-यदि आपको अनलिमिटेड 5जी डाटा चाहिए तो यह प्लान आपके लिए हैय़। इसमें 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 2.5 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेंगे।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें