Android 15: गूगल ने रिलीज किया एंड्रॉयड 15, इन फोन को मिलेगा अपडेट, देखें लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Oct 2024 11:17 AM IST
सार

Google ने डिवाइस सेटिंग्स को पहले के मुकाबले सिक्योर किया है। जैसे SIM निकालने या Find My Device को बंद करने पर ऑथेंटिकेशन की आवश्यकता होगी। बार-बार फेल होने पर फोन ऑटोमैटिक लॉक हो जाएगा।

विज्ञापन
Android 15 Rolling Out to Pixel Phones brings top features including Theft Detection Lock details in hindi
android 15 - फोटो : Google

    विस्तार

    यदि आप भी Android 15 का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए गुड न्यूजहै। Google ने Pixel डिवाइसों के लिए Android 15 का रोलआउट शुरू कर दिया है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) को 3 सितंबर को वैश्विक स्तर पर जारी किया गया था। Google ने Pixel डिवाइसों पर इस अपडेट के फीचर्स को भी शेयर किया है, जिसमें सिक्योरिटी फीचर्स जैसे Theft Detection Lock और प्राइवेसी के बारे में जानकारी दी गई है। नए ओएस में प्राइवेसी के तौर पर Private Space भी शामिल है। इसके अलावा, Android 15 फोल्डेबल स्मार्टफोन्स और डिवाइसों के लिए कैमरा एवं ऑथेंटिकेशन को भी बेहतर करेगा।

    Google ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि Android 15 अपडेट के साथ Pixel स्मार्टफोन्स पर कई नए फीचर्स आ रहे हैं। इनमें सबसे खास Theft Detection Lock फीचर है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके यह पता लगाता है कि डिवाइस को छीना या चुराया गया है और उसके बाद वह फोन को ऑटोमैटिक लॉक कर देगा। इसके अलावा यूजर्स मौजूदा Remote Lock फंक्शन का इस्तेमाल करके अपने मोबाइल नंबर के जरिए डिवाइस को मैन्युअल रूप से लॉक कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    Google ने डिवाइस सेटिंग्स को पहले के मुकाबले सिक्योर किया है। जैसे SIM निकालने या Find My Device को बंद करने पर ऑथेंटिकेशन की आवश्यकता होगी। बार-बार फेल होने पर फोन ऑटोमैटिक लॉक हो जाएगा। Google ने प्राइवेसी पर जोर देते हुए पहले से पेश किए गए Private Space फीचर पर भी चर्चा की है। यह यूजर्स को अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए एक अलग स्थान प्रदान करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें