Android 15: कल से ही इन फोन में कर सकेंगे इंस्टॉल, डेवलपर प्रीव्यू होगा रिलीज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Feb 2024 02:24 PM IST
सार

इसी सप्ताह आपको Android 15 का डेवलपर प्रीव्यू मिलने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Android 15 का डेवलपर प्रीव्यू कल यानी 15 फरवरी को रिलीज होगा।

विज्ञापन
Android 15 Developer Preview for Google Pixel Smartphones to Arrive on February 15
Android 15 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आपके पास भी पिक्सल स्मार्टफोन हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। इसी सप्ताह आपको Android 15 का डेवलपर प्रीव्यू मिलने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Android 15 का डेवलपर प्रीव्यू कल यानी 15 फरवरी को रिलीज होगा।

    इसकी जानकारी एंड्रॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट (AOSP) फोरम पर आए एक कॉमेंट से मिली है। इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि Android 15 का कोडनेम Vanilla Ice Cream है। Android 15 के फीचर्स के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। एंड्रॉयड 15 को Android V भी कहा जा रहा है।

    विज्ञापन

    पिछले सप्ताह Android 15 का हिंट्स Android 14 QPR3 Beta 1 अपडेट के साथ मिला था। Android 15 के साथ एंड्रॉयड का नया लोगो भी रिलीज हो सकता है। एंड्रॉयड 15 का अपडेट एंड्रॉयड 14 के आखिरी अपडेट के आने के एक सप्ताह बाद आ रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको याद दिला दें कि Android 14 का डेवलपर प्रीव्यू पिछले साल 8 फरवरी को रिलीज हुआ था। अभी तक रिलीज हुए एंड्रॉयड के सभी वर्जन की हिस्ट्री को देखते हुए कहा जा सकता है कि Android 15 इसी सप्ताह रिलीज होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें