चार्जिंग पोर्ट गर्म होने पर मिलेगा अलर्ट, एंड्रॉयड 10 में है यह खास फीचर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 09 Sep 2019 10:41 AM IST
Android 10 feature that alert you when phone will heat during charging
android phone charging - फोटो : fonepow

    गूगल ने हाल ही में अपने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का 10वां वर्जन एंड्रॉयड 10 जारी किया है। पहले खबर थी कि गूगल एंड्रॉयड 10 को एंड्रॉयड क्यू के नाम से जारी करेगा। दरअसल एंड्रॉयड 9 तक के वर्जन के नाम मिठाई के नाम पर रखे गए थे, लेकिन 10 साल बाद गूगल ने इस परंपरा को खत्म कर दिया है। वहीं अब Android 10 को कई सारे खास और शानदार फीचर के साथ जारी किया गया है।

    ये भी पढ़ेंः  गूगल ने तोड़ी एंड्रॉयड वर्जन के नाम मिठाइयों पर रखने की 10 साल पुरानी परंपरा

    एंड्रॉयड 10 में एक ऐसा भी फीचर है जो फोन के गर्म होने पर आपको अलर्ट भेजेगा। उदाहरण के तौर पर यदि आप फोन चार्ज कर रहे हैं और उस दौरान फोन का चार्जिंग केबल गर्म होता है तो आपको अलर्ट मिलेगा। इसके अलावा यदि आपके फोन का चार्जिंग पोर्ट गीला या गंदा है तो भी आपको अलर्ट मिलेगा।

    ये भी पढ़ेंः गूगल पिक्सल फोन के लिए आधिकारिक रूप से जारी हुआ Android 10, इन मायनों में है खास

    XDA Developers ने एंड्रॉयड 10 के इस फीचर को टेस्ट किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चार्जिंग के दौरान फोन का तापमान 60 डिग्री पहुंचने पर फोन इमरजेंसी अलर्ट देता है। इस फोन को आप सेटिंग्स में जाकर मैनुअली ऑन/ऑफ भी कर सकते हैं। दरअसल इस फीचर के साथ गूगल की कोशिश है कि फोन में आग लगने और बैटरी की फटने की घटनाओं में कमी की जाए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें