गूगल पिक्सल फोन के लिए आधिकारिक रूप से जारी हुआ Android 10, इन मायनों में है खास

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 04 Sep 2019 10:12 AM IST
Android 10 top features from screen recording to desktop mode
Android 10 - फोटो : गूगल

    गूगल पिक्सल फोन के लिए आधिकारिक तौर पर मंगलवार को एंड्रॉइड 10 जारी कर दिया गया। गूगल का दावा है कि इस साल एंड्रॉइड 10 पर उपकरणों को लॉन्च करने या अपग्रेड करने के लिए वह कई पार्टनरों के साथ काम कर रहा है। उम्मीद भी की जा रही थी कि एंड्रॉय़ड का यह संस्करण पहले की तुलना में अब तेजी से आएगा।

    बता दें कि हाल ही में गूगल ने कहा था कि एंड्रॉयड के 10वें वर्जन का नाम एंड्रॉयड Q नहीं, बल्कि एंड्रॉयड 10 होगा। दरअसल गूगल ने एंड्रॉयड वर्जन के नाम मिठाइयों पर रखने की 10 साल पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए एंड्रॉयड का नाम अब मिठाइयों पर ना रखने का फैसला लिया है। गूगल का कहना है मिठाइयों के नाम पर एंड्रॉयड वर्जन का नाम रखने से कई देशों के लिए कंफ्यूज हो जाते थे। इसलिए अब एंड्रॉयड वर्जन का नाम संख्या पर रखा जाएगा।तो आइए जानते हैं एंड्रॉयड 10 के कुछ खास फीचर्स के बारे में..

    PRIVACY
    PRIVACY - फोटो : androidcentral

    बेहतर प्राइवेसी

    एंड्रॉयड की प्राइवेसी को लेकर हमेशा से बवाल होता रहा है, लेकिन एंड्रॉयड 10 को लेकर उम्मीद है कि कम-से-कम यूजर्स की प्राइवेसी को दुरूस्त किया जाएगा। एंड्रॉयड 10 के साथ प्राइवेसी पर बेहतर कंट्रोल के लिए नया एप परमिशन दिया जाएगा, ताकि आप यह तय कर सकें कि कौन-सा एप आपके फोन में क्या-क्या एक्सेस कर रहा है। प्राइवेसी के लिए एंड्रॉयड 10 में एप रनटाइम परमिशन, बैकग्राउंड एप रनिंग और लोकेशन पर कंट्रोल मिलेगा। एंड्रॉयड 10 में लोकेशन को एक्सेस को लॉक करने का विकल्प मिलेगा।

    screen recording
    screen recording - फोटो : androidcentral

    स्क्रीन रिकॉर्डिंग

    एंड्रॉयड वर्जन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग को लेकर कई सालों से मांग हो रही है। वहीं अब एंड्रॉयड 10 में गूगल ने आखिरकार यह फीचर दे दिया है। इसे फोन की सेटिंग में डेवलपर्स ऑप्शन में से ऑन किया जा सकता है। इसके बाद एक टॉगल आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, जहां से आप रिकॉर्डिंग चालू कर सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें