जगनमोहन रेड्डी ने रविशंकर प्रसाद से की इन गेमिंग एप पर बैन की अपील

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Oct 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Andhra CM YS Jagan Mohan Reddy Wants to Block EA.com and 131 More Sites  to Combat Online Gambling
online gaming - फोटो : ea.com

    भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी (गैंबलिंग) खूब फलफूल रहा है, लेकिन इस सट्टेबाजी पर अब सरकार की नजर है। आंध्र प्रदेश सरकार EA.com, MiniClip और Zapak जैसे गैंबलिंग प्लेटफॉर्म को जल्द बैन करने वाली है। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाय एस जगनमोहन रेड्डी ने संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और विधि एवं न्याय के कैबिनेट मंत्री रवि शंकर प्रसाद को गैंबलिंग को पत्र लिखा है जिसमें 132 गैंबलिंग वेबसाइट को ब्लॉक करने की मांग की गई है।

    जिन वेबसाइट पर बैन लगाने को लेकर पत्र लिखा गया है उनमें EA.com का ना है। गेम डेवलपर्स की दुनिया की यह सबसे बड़ी साइट है। EA.com की पहचान FIFA और NHL गेम से है। इसके अलावा EA.com ने Bejeweled और SimCity जैसे गेम को डेवलप किया है।

    विज्ञापन

    जिन वेबसाइट्स पर बैन की मांग की गई उनमें से कुछ को कई राज्यों में games of skill के तौर पर प्रस्तुत किया गया है ना कि games of chance के तौर पर। ऐसे में इन एप्स और साइट पर गैंबलिंग को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बैन की मांग वाली लिस्ट में एमपीएल, पेटीएम फर्स्ट गेम, Rummy और Poker जैसे प्लेटफॉर्म का भी नाम है। यहां यह बताना जरूरी है कि गूगल और एपल के पास गैंबलिंग एप्स को लेकर स्पष्ट पॉलिसी है और ये एप्स दोनों स्टोर पर मौजूद हैं। ऐसे में लिस्ट को फिर से छंटनी के साथ बनाने की जरूरत है।

    गूगल ने कुछ दिन पहले ही पेटीएम फर्स्ट गेम को गैंबलिंग के आरोप में प्ले-स्टोर से हटा दिया था, हालांकि बाद में एप वापस आ गया। गूगल के इस फैसले से भी साबित होता है कि इन एप्स के साथ गैंबलिंग जैसी कोई बात नहीं है। EA.com भी एक ग्लोबल वीडियो गेम कंपनी है जिसका ऑनलाइन गैंबलिंग में कोई नाम नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें