ANC Earbuds: हार्ट रेट की निगरानी करने में मददगार है ANC ईयरबड्स, गूगल ला रहा नई तकनीक
गूगल ने कहा कि एपीजी, एएनसी हेडफोन के स्पीकर के माध्यम से कम तीव्रता वाले अल्ट्रासाउंड जांच सिग्नल भेजकर, एएनसी हेडफोन हार्डवेयर को इस काम के लिए सक्षम बनाया गया है।

विस्तार
गूगल ने ऑडियो प्लीथिस्मोग्राफी (APG) में अपने शोध के बारे में जानकारी साझा की है। यह तकनीक टेक दिग्गज को एक साधारण सॉफ्टवेयर अपग्रेड के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) वाली ईयरफोन को हार्ट रेट की निगरानी करने में मददगार बनाती है।
क्या है गूगल की नई तकनीक?
गूगल ने एक ब्लॉग में कहा कि हमने एक नए सक्रिय इन-इयर हेल्थ सेंसिंग मोडैलिटी पेश की है। APG अतिरिक्त सेंसर जोड़े बिना या बैटरी लाइफ से समझौता किए बिना, ANC हियरेबल्स को यूजर्स के शारीरिक संकेतों, जैसे हार्ट रेट और हार्ट रेट में बदलाव की निगरानी करने में सक्षम बनाता है।
गूगल का दावा है कि ईयर केनल स्वास्थ्य संवेदन के लिए एक सटीक जगह है। व्यावसायिक एएनसी हेडफोन पर लो-फ्रीक्वेंसी सिग्नल को सुनना और इसपर निर्भर स्वास्थ्य सुविधाओं को एम्बेड करना चुनौतीपूर्ण है। गूगल के रिसर्चर ट्रौस्टी थोर्मंडसन ने कहा कि एपीजी, एएनसी हेडफोन के स्पीकर के माध्यम से कम तीव्रता वाले अल्ट्रासाउंड जांच सिग्नल भेजकर, एएनसी हेडफोन हार्डवेयर को इस काम के लिए सक्षम बनाया गया है।