Anand Mahindra: एआई पर आनंद महिंद्रा का बड़ा बयान, कहा- डरने की जरूरत नहीं, मेहनतकशों की बदल सकती है किस्मत

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 31 Dec 2025 07:17 PM IST
सार

Anand Mahindra On AI:

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने नए साल के संदेश में एआई (AI) को लेकर फैली आशंकाओं को खारिज किया है। उनका मानना है कि एआई नौकरियों के लिए खतरा नहीं, बल्कि एक अवसर है जो कुशल श्रमिकों को 'गोल्ड कॉलर' पेशेवर बनाकर नई पहचान दिलाएगा।

विज्ञापन
anand mahindra new year message ai blue collar to gold collar jobs
आनंद महिंद्रा - फोटो : ANI

    विस्तार

    जहां एक तरफ दुनिया भर में चर्चा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंसानों की जगह ले लेगा, वहीं महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस पर एक अलग और सकारात्मक नजरिया पेश किया है। अपने कर्मचारियों को भेजे नए साल के संदेश में उन्होंने कहा कि एआई उद्योगों को बर्बाद करने वाला खतरा नहीं, बल्कि काम की रफ्तार बढ़ाने वाला एक एक्सिलरेटर है। उनका मानना है कि तकनीक जब हुनरमंद हाथों के साथ मिलती है, तो वह उन हाथों की वैल्यू को कई गुना बढ़ा देती है।

    आनंद महिंद्रा ने पेश किया एआई पर नजरिया

    आनंद महिंद्रा ने एक बहुत ही दिलचस्प बात कही कि एआई की मदद से अब ब्लू कॉलर (फैक्ट्री या मशीनों पर काम करने वाले) श्रमिक गोल्ड कॉलर पेशेवर बन जाएंगे। उन्होंने विस्तार से बताया कि जब एक तकनीशियन या कारीगर एआई और डिजिटल टूल्स का उपयोग करना सीख जाएगा, तो उसका काम पहले से कहीं ज्यादा कीमती, सम्मानजनक और अधिक कमाई वाला हो जाएगा। भविष्य में उन लोगों की कद्र और बढ़ेगी जो न केवल मशीनों को समझते हैं, बल्कि एआई के साथ तालमेल बिठाकर काम कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: Alert: 100 करोड़ एंड्रॉइड यूजर्स पर मंडरा रहा है खतरा! बचना है तो तुरंत करें ये काम

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हुनर को तराशने की तैयारी

    स्किल डेवलपमेंट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए महिंद्रा ने तेलंगाना की यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के बोर्ड चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह संस्थान युवाओं को भविष्य की हाई-टेक दुनिया के लिए तैयार करेगा। इसके साथ ही महिंद्रा ट्रैक्टर्स और टेक महिंद्रा की एकेडमियां भी युवाओं को एआई और आधुनिक तकनीकों में माहिर बनाने के मिशन पर काम कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें: सावधान! YouTube पर हर पांचवां वीडियो नकली, इंटरनेट पर बढ़ा 'ब्रेन-रॉट' का खतरा

    आधुनिक भविष्य के लिए तैयार हो रही महिंद्रा

    साल 2025 की उपलब्धियों पर बात करते हुए आनंद महिंद्रा ने बताया कि अब महिंद्रा को सिर्फ एक मजबूत और भरोसेमंद घरेलू ब्रांड ही नहीं, बल्कि एक आधुनिक और फ्यूचर रेडी ब्रांड के रूप में देखा जा रहा है। एसयूवी (SUV), खेती के उपकरण और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स (EV) के क्षेत्र में मिली सफलता ने साबित किया है कि कंपनी भविष्य की तकनीक में महारत हासिल कर रही है। उन्होंने अंत में कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि दुनिया भले ही अनिश्चित हो, लेकिन हम मिलकर विकास के नए रास्ते बनाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें