AI Slop: सावधान! YouTube पर हर पांचवां वीडियो नकली, इंटरनेट पर बढ़ा 'ब्रेन-रॉट' का खतरा

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 29 Dec 2025 10:25 PM IST
सार

YouTube AI Slop:

AI वीडियो टूल्स के आसान होने के बाद YouTube पर लो-क्वालिटी कंटेंट की बाढ़ आ गई है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर दिखने वाले हर पांच में से एक वीडियो पूरी तरह AI से बना ‘AI स्लॉप’ है, जिसे करोड़ों लोग देख रहे हैं।

every fifth video in youtube is ai generated report kapwing know ai slop
यूट्यूब - फोटो : AI

    OpenAI के Sora और Google के Veo जैसे टूल्स ने AI वीडियो बनाना बेहद आसान कर दिया है। इसी का नतीजा है कि YouTube पर अब बड़ी संख्या में ऐसे वीडियो दिखने लगे हैं, जिन्हें AI स्लॉप या ब्रेनरॉट कंटेंट कहा जा रहा है। वीडियो एडिटिंग कंपनी Kapwing की नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि YouTube पर मौजूद करीब 21 प्रतिशत कंटेंट इसी श्रेणी में आते हैं।

    कैसे की गई स्टडी?

    Kapwing ने एक नया YouTube अकाउंट बनाकर यह जांच की कि बिना किसी पुराने डेटा या पसंद के एल्गोरिदम कैसा कंटेंट दिखाता है। इस टेस्ट में शुरुआती 500 शॉर्ट्स वीडियो देखे गए। पहले 16 वीडियो में AI स्लॉप नहीं दिखा, लेकिन कुल मिलाकर 500 में से 104 वीडियो पूरी तरह AI से जनरेट पाए गए।

    YouTube
    YouTube - फोटो : AI

    AI कंटेंट कंज्यूम करने में कौन सा देश सबसे आगे?

    रिपोर्ट के मुताबिक, AI स्लॉप देखने में दक्षिण कोरिया सबसे आगे है। वहां के टॉप AI जनरेटेड कंटेंट बनाने वाले चैनलों को अब तक करीब 8.25 अरब व्यूज मिल चुके हैं। दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा स्लॉप चैनल Three Minutes Wisdom अकेले ही 2.02 अरब व्यूज हासिल कर चुका है, जिसमें अक्सर ऐसे वीडियो होते हैं, जहां पालतू जानवर जंगली जानवरों को हराते दिखाए जाते हैं।

    YouTube
    YouTube - फोटो : अमर उजाला

    पाकिस्तान और अमेरिका भी पीछे नहीं

    इस लिस्ट में पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है, जहां टॉप स्लॉप चैनलों को 5.34 अरब व्यूज मिले हैं। अमेरिका तीसरे नंबर पर रहा, जहां ऐसे चैनलों को कुल 3.39 अरब व्यूज मिले। अमेरिका का टॉप स्लॉप चैनल Cuentos Facientes 1.28 अरब व्यूज जुटा चुका है और इससे क्रिएटर्स को करीब 2.66 मिलियन डॉलर की कमाई होने का अनुमान है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें