Black Friday: ब्लैक फ्राइडे पर टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड, जानें कितने करोड़ रुपये की हुई खरीदारी

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Sun, 30 Nov 2025 01:36 PM IST
सार

Record sales:

ब्लैक फ्राइडे पर इस बार खरीदारों की भीड़ दुकानों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन शॉपिंग में दिखी। एआई-संचालित शॉपिंग टूल और चैटबॉट्स ने लोगों को बेहतर कीमतें और तेज तुलना उपलब्ध कराकर खरीदारी को आसान बना दिया।

America sets new record for online shopping on Black Friday
ब्लैक फ्राइडे। - फोटो : Freepic

    विस्तार

    अमेरिका ने इस साल फिर ब्लैक फ्राइडक पर ऑनलाइन खरीददारी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अमेरिका में वेबसाइट्स पर ग्राहकों की गतिविधि का विश्लेषण करने वाली एडोब एलालिटिक्स के अनुसार, इस साल कुल बिक्री 11.8 डॉलर बिलियन तक पहुंच गई। पिछले साल के मुकाबले यह 9.1 प्रतिशत अधिक है, जोकि अब तक का सबसे बड़ा ऑनलाइन ब्लैक फ्राइडे खर्च है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की वजह एआई है। अमेरिकी रिटेल वेबसाइट्स पर ट्रैफिक पिछले साल की तुलना में 805 बढ़ गया है। पूरी दुनिया में एआई व एआई एजेंट्स ने ब्लैक फ्राइडे पर 14.2 अरब डॉलर की बिक्री को प्रभावित किया, जिसमें अकेले अमेरिका का तीन अरब डॉलर का हिस्सा रहा है।

    ये भी पढ़े: Black Friday Sale 2025: कैसे ब्लैक फ्राइडे बना दुनिया का सबसे पॉपुलर शॉपिंग डे? Shopping Offers

    ई-मार्केटर की विश्लेषक सूजी डेविडखानियन ने कहा कि उपहार खरीदना तनावपूर्ण होता है। एआई आधारित शॉपिंग टूल खाेज प्रक्रिया को बहुत तेज, स्पष्ट व यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं।

    ये भी पढ़े: Black Friday Sale: ब्लैक फ्राइडे डिस्काउंट पाने के चक्कर में कहीं खाली न हो जाए अकाउंट, जानें कुछ सेफ्टी टिप्स

    ग्राहकों के फैसले को मजबूत बना रहा एआई

    इस बार ब्लैक फ्राइडे पर पिछले साल जितनी छूट नहीं दी गई थी। इसका कारण मुद्रास्फीति और टैरिफ के कारण उत्पाद लागत बढ़ना है। यानी कीमतें ज्यादा थी और छूट फ्लैट पर रही। विश्लेषक माइकल एशले शुलमैन ने कहा कि छूट सीमित होने के कारण ब्लैक फ्राइडे की असल बचत कम हो गई है। एआई उपभोक्ताओं के फैसलों को मजबूती दे रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें