Black Friday Sale: ब्लैक फ्राइडे डिस्काउंट पाने के चक्कर में कहीं खाली न हो जाए अकाउंट, जानें कुछ सेफ्टी टिप्स

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 28 Nov 2025 03:44 PM IST
सार

Black Friday Sale 2025 Safety Tips:

आज दुनियाभर में ब्लैक फ्राइडे सेल 2025 की धूम है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ग्राहकों को बड़े-बड़े ऑफर्स दे रहे हैं, लेकिन इसी भीड़ में साइबर अपराधी पहले से ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि शॉपिंग के दौरान जरा सी लापरवाही भी बैंक डिटेल्स और निजी डेटा को खतरे में डाल सकती है।

विज्ञापन
black friday sale india safety tips to avoid online shopping scams iphones Best Deals
ब्लैक फ्राइडे में संभल कर करें शॉपिंग - फोटो : AI

    आज ब्लैक फ्राइडे सेल की शुरुआत हो चुकी है और दुनियाभर के ऑनलाइन स्टोर्स पर जबरदस्त डिस्काउंट्स देखने को मिल रहे हैं। थैंक्सगिविंग के अगले दिन मनाया जाने वाला यह सेल का यह दिन हर साल क्रिसमस और न्यू ईयर शॉपिंग सीज़न की शुरुआत माना जाता है। ग्राहकों के लिए यह बेहतरीन डील्स का मौका जरूर होता है, लेकिन इसी समय ऑनलाइन ठगी और डिजिटल फ्रॉड (Black Friday Sale Scams) का खतरा भी तेजी से बढ़ जाता है।

    साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स लगातार लोगों को सचेत कर रहे हैं कि शॉपिंग (Black Friday Shopping) करते समय वे अपनी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा को कमतर न आंकें। आइए जानते हैं Black Friday Sale के दौरान शॉपिंग करते समय फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

    फेक वेबसाइट से बचें
    फेक वेबसाइट से बचें - फोटो : AI

    फेक वेबसाइट से बचें

    ऑनलाइन स्कैमर्स ब्लैक फ्राइडे के दौरान नकली वेबसाइट्स लॉन्च करते हैं जो असली ई-कॉमर्स पोर्टल्स जैसी दिखती हैं। ऐसे में ग्राहक गलत स्पेलिंग वाले URL या अजीब डोमेन पर क्लिक कर बैठते हैं और अपनी कार्ड डिटेल्स या एड्रेस शेयर कर देते हैं। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि किसी भी वेबसाइट पर खरीदारी शुरू करने से पहले URL और साइट की सपोर्ट डिटेल्स को अच्छी तरह चेक करना जरूरी है। अगर वेबसाइट पर कस्टमर केयर की असली जानकारी मौजूद नहीं है, तो वह साइट निश्चित ही संदिग्ध हो सकती है।

    2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन रखें ऑन
    2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन रखें ऑन - फोटो : AI

    2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन रखें ऑन

    ऑनलाइन खातों को सुरक्षित रखने के लिए टू-फैक्टर या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन भी काफी फायदेमंद है। 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन में OTP से लॉगइन को वेरिफाई किया जाता है जिससे फ्रॉड का रिस्क बेहद कम हो जाता है। अगर आप शॉपिंग साइट पर अपने ईमेल से लॉइन करते हैं तो सबसे पहले अपने ईमेल या जीमेल अकाउंट का टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन रखें। यह सुरक्षा की एक अतिरिक्त लेयर जोड़ देता है और आपका ई-मेल हैकिंग और डेटा की चोरी से बचा रहता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें