अमेरिकियों को बंगाली साड़ी बेचेगा अमेजन

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Mon, 17 Apr 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
amazon will sell bengali sarees in america
अमेजॉन

    पश्चिम बंगाल के हैंडलूम साड़ी बनाने वालों के संगठन तंतुजा ने अमेजन डॉट कॉम के साथ करार किया है। इस करार से ये बंगाली साड़ियां अमेरिका के बाजार में बेची जा सकेंगी।

    ये भी पढ़ें : अपने सिस्टम को हैकर्स से बचना हैं तो अपनाएं ये तरीके  

    पश्चिम बंगाल के हैंडलूम और टेक्सटाइल मंत्री स्वपन देबनाथ ने संवाददाताओं को बताया कि इस करार से ये साड़ियां उन सभी 10 देशों में बेची जा सकेंगी जहां अमेजन अपने सामान बेचती है। इससे पहले सिर्फ देश के भीतर साड़ियां बेचने का करार अमेजन के साथ था। बीते साल तंतुजा ने अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए देश में 65 लाख रुपये मूल्य की साड़ियां बेची थी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें