आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा बना अमेजन, देश में करेगा फायर स्टिक का प्रोडक्शन

ई-कॉमर्स साइट अमेजन (Amazon) ने भारत में अपने पहले मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की घोषणा की है। अमेजन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चेन्नई और तमिलनाडु में लगेगी। इन दोनों प्लांट में सबसे पहले अमेजन फायर टीवी स्टिक (Amazon Fire TV Stick) डिवाइस का प्रोडक्शन होगा। इन दोनों यूनिट के लिए कंपनी ने एक अरब डॉलर के निवेश की भी घोषणा की है।
अमेजन ने कहा है कि इन दोनों प्लांट के साथ वह अब मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा हो गई है। इन दोनों में 2025 तक 10 लाख लोगों को नौकरी मिलेगी। चेन्नई के प्लांट में इस साल के अंत तक प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा।
भारत में फायर स्टिक के प्रोडक्शन के लिए कंपनी ने क्लाउट नेटवर्क टेक्नोलॉजी (Cloud Network Technology) के साथ साझेदारी की है। बता दें कि यह Foxconn की सब्सिडियरी कंपनी है। अमेजन की यह घोषणा अमेजन इंडिया के सीनियर प्रेसिटेंड अमित अग्रवाल और केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद की उपस्थिति में हुई है।
अमेजन के साथ हुई बैठक में रवि शंकर प्रसाद ने कहा, 'निवेश के लिहाज से भारत एक प्रमुख आकर्षक देश है जो कि इलेक्ट्रॉनिक्स-आईटी प्रोडक्ट के प्रोडक्शन हब के रूप में अग्रसर है। हमारी सरकार के प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना को विश्व स्तर पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हम अमेजन के इस फैसले का स्वागत करते हैं। इससे घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और नई नौकरियां भी पैदा होंगी।'
- केंद्र सरकार का वह खास 'टूल', जिसने ग्रेटा थनबर्ग और दिशा रवि की पावरफुल टूलकिट खोज निकाली
- वोडाफोन-आइडिया का धमाकेदार ऑफर, यूजर्स को मिल रहा अनलिमिटेड इंटरनेट
- वोडाफोन आइडिया का धमाकेदार ऑफर, फ्री में मिल रहा अनलिमिटेड इंटरनेट
- Toolkit Case: दिल्ली पुलिस ने जूम एप से मांगी मीटिंग में शामिल हुए लोगों की डिटेल