वोडाफोन आइडिया का धमाकेदार ऑफर, फ्री में मिल रहा अनलिमिटेड इंटरनेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 16 Feb 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
Vodafone idea Vi offers unlimited internet all night at no extra cost all you need to know
VI FREE DATA OFFER - फोटो : amarujala

    वोडाफोन आइडिया Vi (Vodafone Idea) ने अपने ग्राहकों को अबतक का सबसे जबरदस्त तोहफा दिया है। Vi ने अपने ग्राहकों को फ्री में हाई-स्पीड इंटरनेट देने का एलान किया है, हालांकि यह फ्री अनलिमिटेड डाटा आपको 24 घंटे नहीं, बल्कि एक तय समय पर मिलेगा। आइए जानते हैं वोडाफोन आइडिया के इस खास प्लान के बारे में विस्तार से...

    VI FREE DATA OFFER
    VI FREE DATA OFFER - फोटो : VI

    Vi ने 249 रुपये का एक अनलिमिटेड प्लान बाजार में उतारा है जिसके साथ रात में 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ग्राहकों को अनलिमिटेड हाई-स्पीड डाटा मिलेगा। सीधे शब्दों में कहें तो रात के 12 बजे से सुबह 6 बजे डाटा की कोई लिमिट नहीं होगी और इन छह घंटे में जी भर के इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    vodafone idea
    vodafone idea - फोटो : amarujala

    यह सुविधा Vi के उन सभी प्री-पेड ग्राहकों के लिए है जो 249 रुपये या इससे अधिक का रिचार्ज कराते हैं। खास बात यह है कि प्लान के साथ कंपनी डाटा रोलओवर की सुविधा भी दे रही है यानी सोमवार से शुक्रवार तक बचे डाटा का इस्तेमाल एक साथ शनिवार और रविवार को किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें