महिला ने अमेजन से खरीदा सामान, वापस करने के लिए सीधे जेफ बेजोस के पास पहुंची

आप में से कई लोग ऑनलाइन सामान खरीदते होंगे। ऐसे में कई बार सामान खरीब या फिट नहीं होने के कारण लौटाना भी पड़ता है। कई ई-कॉमर्स कंपनियां तो आसानी से सामान को वापस ले लेती हैं और कई कंपनियां ऐसी हैं जिनके प्रोडक्ट को वापस करने अपने आप में एक मुश्किल काम हो जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग में सामान की वापसी को लेकर एक मजेदार किस्सा सामने आया है। आइए जानते हैं...
हुआ कुछ ऐसा कि बुधवार को अमेजन के शेयरधारकों की सालाना बैठक हो रही थी जिसमें अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस भी मौजूद थे। इसी दौरान एक महिला अमेजन से खरीदे हुए एक प्रोडक्ट को वापस करने के लिए सीधे बैठक में जेफ बेजोस के पास पहुंच गई। बता दें कि जेफ बेजोस के पास सामान को वापस करने पहुंची महिला कंपनी में शेयरधारक भी है।
दरअसल महिला ने अमेजन से एक सामान मंगवाया था जिसे पर वापस करना चाहती थी लेकिन कई बार वह इसमें नाकाम हो गई थी। इसके बाद गुस्से में महिला सामान को वापस करने के लिए सीधे जेफ बेजोस के पास पहुंच गई। रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने सामान को लौटाने की 4 बार कोशिश की थी लेकिन वह इसमें नाकाम रही।
वहीं महिला से मुलाकात के बाद बेजोस ने महिला से माफी मांगते हुए कहा कि रुटीन काम के लिए आपको यहां आना पड़ा। वहीं बेजोस ने मजाकिया अंदाज में कहा वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या किसी और के पास भी कुछ वापस करने के लिए है?