Amazon Prime Video अब सिर्फ 89 रुपये में, Airtel के ग्राहकों के लिए एक महीने फ्री

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Jan 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
Amazon Prime Video MOBILE ONLY PLAN AT RS 89 WITH AIRTEL ALL DETAILS HERE
Amazon Prime Video - फोटो : अमर उजाला

    यदि आप भी महंगा होने के कारण अमेजन प्राइम वीडियो का आनंद नहीं ले पा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आप महज 89 रुपये में Amazon Prime Video का आनंद पूरे एक महीने तक ले सकते हैं। अमेजन ने भारत में विश्व का पहला मोबाइल ऑनली वीडियो प्लान : प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन लॉन्च किया है। इसके लिए अमेजन ने एयरटेल के साथ साझेदारी भी की है।

    प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन एक सिंगल-यूजर मोबाइल ऑनली प्लान है, जो ग्राहकों को एसडी क्वालिटी की स्ट्रीमिंग देता है, जिसे भारत जैसे मोबाइल को प्राथमिकता देने वाले देश के लिए खासतौर पर बनाया गया है। भारत में प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन के लॉन्च के मौके पर लॉन्चिंग ऑफर के तहत एयरटेल के सभी यूजर्स 30 दिनों का फ्री ट्रायल से सकते हैं। एयरटेल यूजर्स अपने मोबाइल नंबर से अमेजन पर साइन इन कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    30 दिन के फ्री ट्रायल के बाद एयरटेल के ग्राहक प्री-पेड रिचार्ज के माध्यम से प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का मजा जारी रख सकते हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 89 रुपये है। इस प्लान के साथ 6 जीबी डाटा भी मिलेगा। इसके अलावा आप चाहें तो 28 दिनों की वैधता के साथ 299 रुपये वाला प्लान भी ले सकते हैं जिसके साथ रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही अमेजन प्राइम वीडियो का एक्सेस भी मिलेगा। एयरटेल के प्री-पेड मौजूदा ग्राहकों को फ्री में 30 दिनों के लिए अमेजन प्राइम वीडियो की सर्विस मिल रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एयरटेल के साथ अमेजन प्राइम वीडियो की सर्विस

    • 89 रुपये का रिचार्जः 28 दिन के लिए प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन और 6जीबी डाटा
    • 299 रुपये का प्री-पेड बंडलः प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन, अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन, 28 दिनों के लिए
    • 131 रुपये का रिचार्जः प्राइम वीडियो के फुल एक्सेस के साथ 30 दिनों के लिए अमेजन प्राइम मेम्बरशिप और असीमित एड-फ्री म्यूजिक
    • 349 रुपये का प्री-पेड बंडलः प्राइम वीडियो के फुल एक्सेस के साथ अमेजन प्राइम मेम्बरशिप, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ असीमित एड-फ्री म्यूजिक और प्रतिदिन 2जीबी डाटा, 28 दिनों के लिए

    ग्राहक एयरटेल थैंक्स एप पर या भारत में मौजूद एक मिलियन से ज्यादा एयरटेल स्टोर्स से यह प्री-पेड पैक्स खरीद सकते हैं

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें