व्हाट्सएप की नई पॉलिसी से Telegram की लगी लॉटरी, 72 घंटे में 2.5 करोड़ डाउनलोड्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Jan 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
Telegram Reports 25 Million New Users in Three Days Following WhatsApp Privacy Policy Change
whatsapp vs telegram - फोटो : अमर उजाला

    व्हाट्सएप की नई पॉलिसी व्हाट्सएप के लिए ही गले की हड्डी बन गई है। WhatsApp ने अपनी पॉलिसी अपने यूजर्स के लिए बनाई लेकिन अब उसे अपनी पॉलिसी को लेकर सफाई देनी पड़ रही है। व्हाट्सएप ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसकी नई पॉलिसी किसी अन्य एप को फायदे पहुंचाने का काम करेगी, लेकिन अब हो ऐसा ही रहा है। व्हाट्सएप की नई पॉलिसी का सबसे ज्यादा फायदा Telegram को हो रहा है और दूसरे नंबर पर सिग्नल एप मोर्चा संभाले हुए है।

    telegram
    telegram

    72 घंटे में 2.5 करोड़ डाउनलोड्स

    व्हाट्सएप की नई पॉलिसी से टेलीग्राम का कितना फायदा हुआ है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि महज 72 घंटे में टेलीग्राम पर 2.5 करोड़ नए यूजर्स रजिस्टर्ड हुए हैं। इसकी जानकारी खुद टेलीग्राम के फाउंडर पावेल दुरोव (Pavel Durov) ने दी है। दरोव ने बताया कि Telegram के पास जनवरी के पहले सप्ताह में मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 50 करोड़ थी जो कि अगले सप्ताह महज 72 घंटे में 52.5 करोड़ हो गई।

    telegram
    telegram

    Telegram एप्स के फीचर्स

    व्हाट्सएप की तरह टेलीग्राम भी एक मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है जिसमें आपको फोटो-वीडियो भेजने के साथ-साथ डॉक्स फाइल को भी शेयर कर सकते हैं और ऑडियो-वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं, हालांकि व्हाट्सएप का स्टेटस फीचर आपको टेलीग्राम में नहीं मिलेगा। टेलीग्राम में यूपीआई पेमेंट की सुविधा नहीं है जो कि व्हाट्सएप में कुछ दिन पहले ही शुरू हुई है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें