खुशखबर: अब सिर्फ 999 रुपये में एक साल के लिए Amazon Prime की मेंबरशिप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Jan 2023 10:10 AM IST
सार

Amazon ने 2021 के दिसंबर में अपने प्लान को 50 फीसदी तक महंगा किया था जिसके बाद 999 रुपये वाले वार्षिक प्लान की कीमत 1,499 रुपये हो गई है। कंपनी के पास मासिक प्लान भी हैं जिनकी कीमतों में भी इजाफा हुआ था।

विज्ञापन
Amazon Prime Lite Membership in beta testing starts in India
amazon prime - फोटो : istock

    विस्तार

    यदि आपको भी इस बात से शिकायत है कि कीमत अधिक होने के कारण आप अमेजन प्राइम की मेंबरशिप नहीं ले पा रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आप महज 999 रुपये में अमेजन प्राइम का आनंद ले सकते हैं। दरअसल अमेजन बीटा वर्जन पर Amazon Prime Lite की टेस्टिंग कर रहा है। यह एक कम कीमत वाली प्राइम सब्सक्रिप्शन सर्विस होगी। आपको याद भी दिलाते चलें कि दिसंबर 2021 में अमेजन ने अपनी प्राइम मेंबरशिप की कीमत को 999 रुपये से बढ़ाकर 1,499 रुपये कर दिया है। यह कीमत वार्षिक मेंबरशिप की है।

    Amazon Prime Lite, अमेजन प्राइम से ज्यादा तो नहीं लेकिन थोड़ा अलग होगा। इसकी कीमत 999 रुपये होगी और आपको एक साल के लिए मेंबरशिप मिलेगी। इस प्लान की बीटा टेस्टिंग की रिपोर्ट सबसे पहले OnlyTech.com ने दी है। फिलहाल 999 रुपये में प्राइम की मेंबरशिप बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    Amazon Prime में जहां एक दिन या ऑर्डर वाले दिन की डिलीवरी मिलती है, वहीं Amazon Prime Lite में दो दिन में डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। Amazon Prime Lite में भी अमेजन प्राइम वीडियो देखने का अनलिमिटेड मौका मिलेगा, हालांकि इसमें विज्ञापन देखने को मिलेंगे और क्वॉलिटी एचडी होगी। Amazon Prime Lite की मेंबरशिप को दो डिवाइस में इस्तेमाल किया जा सकेगा जिनमें एक फोन का होना जरूरी है। इसके अलावा अमेजन प्राइम लाइट में Amazon Prime Music का एक्सेस नहीं मिलेगा। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई, फ्री-ईबुक्स और प्राइम गेमिंग की सुविधा भी नहीं मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Amazon ने 2021 के दिसंबर में अपने प्लान को 50 फीसदी तक महंगा किया था जिसके बाद 999 रुपये वाले वार्षिक प्लान की कीमत 1,499 रुपये हो गई है। कंपनी के पास मासिक प्लान भी हैं जिनकी कीमतों में भी इजाफा हुआ था। 129 रुपये वाला प्लान अब 179 रुपये का हो गया है, जबकि 329 रुपये का तीन महीने वाला प्लान अब 459 रुपये का हो गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें