Best Budget Tablets: ये हैं शानदार फीचर्स वाले पांच बेस्ट टैबलेट, कीमत 20 हजार से भी कम, देखें पूरी लिस्ट

डिजिटल मार्केट में टैबलेट की मांग अब फिर से बढ़ रही है। नोकिया, सैमसंग के साथ चाईनीज ब्रांड भी लगातार अपने टैबलेट भारतीय बाजार में उतार रहे हैं। नए साल में भी कई शानदार फीचर्स वाले टैबलेट लॉन्च किए गये हैं, जो कम कीमत में अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं। टैबलेट के साथ बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर साउंड क्वालिटी का मजा मिलता है। यानी मूवी देखने से लेकर सोशल मीडिया स्क्रॉल करने तक टैबलेट काफी यूजफुल डिवाइस है। और अब टैबलेट किफायती कीमत में भी आने लगे हैं। यदि आप बजट में अच्छे फीचर्स और लंबी बैटरी वाले टैबलेट की तलाश में हैं तो यह आपके काम की खबर है। इस रिपोर्ट में हम आपको 20 हजार रुपये से कम कीमत के पांच बेस्ट टैबलेट के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं टॉप-5 टैबलेट...

Realme Pad X
रियलमी के लेटेस्ट टैबलेट की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। Realme Pad X में 11 इंच की WUXGA+ डिस्प्ले है और इसका रिजॉल्यूशन 1200x2000 पिक्सल है। टैबलेट के साथ स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। इस टैब में 5 जीबी तक वर्चुअल रैम भी है यानी जरूरत पड़ने पर टैब की स्टोरेज का इस्तेमाल रैम के तौर पर किया जा सकता है। Realme Pad X में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। Realme Pad X में डॉल्बी एटमॉस के साथ चार स्पीकर हैं। इसके अलावा इसमें 8340mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। Realme Pad X के साथ लो लेटेंसी Realme Pencil का भी सपोर्ट है।

Lenovo Tab M10
Lenovo Tab M10 में 10.61 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon SDM 6803 प्रोसेसर मिलता है। Lenovo Tab M10 में 6 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Lenovo Tab M10 में 7700mAh की बैटरी मिलती है। इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Lenovo Tab M10 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज को फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।