अमेजॉन प्राइम डे सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाले सभी ऑफर्स

अमेजॉन की प्राइम डे सेल आज यानि 16 जुलाई से भारत समेत कई देशों में शुरू हो रही है। इस सेल में मोबाइल समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलेगी। अमेजॉन की प्राइम डे सेल की शुरुआत भारत में दोपहर 12 बजे से होगी। तो आइए जानते हैं इस सेल में कौन-कौन से स्मार्टफोन पर कितनी छूट मिल रही है और क्या-क्या ऑफर्स मिल रहे हैं।
सबसे पहले आपको बता दें कि अमेजॉन की यह सेल सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए है। अगर आप अमेजॉन की प्राइम मेंबरशिप लेना चाहते हैं तो 129 रुपये मासिक शुल्क पर ले सकते हैं। ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी और अमेजॉन पे से भी पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
स्मार्टफोन पर मिलने वाली छूट
डुअल कैमरे वाले हॉनर 7सी का 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 12,999 रुपये की जगह सिर्फ 9,499 रुपये, 64 जीबी वाला वेरियंट 14,999 की जगह 11,499 रुपये और हॉनर व्यू 10 35,999 रुपये की जगह 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा सैमसंग का गैलेक्सी नोट 8 41,900 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर मिलेगा। इस फोन की कीमत 55,900 रुपये है।
इस फोन पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज और एचडीएफसी क्रेडिट/डेबिट कार्ड यूजर्स को 4,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह फोन की इफेक्टिव प्राइस 41,900 रुपये हो जाएगी। वहीं मोटो जी6 पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा शाओमी रेडमी वाय2 को दोपहर 1 बजे खरीदने का मौका मिलेगा।