वनप्लस 6 के रेड एडिशन की पहली सेल आज, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 16 Jul 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
OnePlus 6 Red Edition to Goes to sale in India for the First Time
OnePlus 6 Red Edition

    वनप्लस का फ्लैगशिप वनप्लस 6 का रेड कलर वेरियंट आज भारत में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। वनप्लस के रेड वेरियंट की बिक्री अमेजॉन इंडिया से 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे से होगी। वनप्लस 6 का यह मॉडल 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

    इसके साथ वनप्लस के मिडनाइट ब्लैक, मिरर ब्लैक, सिल्क व्हाइट वेरियंट की भी सेल होगी। वनप्लस 6 के रेड कलर वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये होगी। वहीं फोन के साथ एचडीएफसी के क्रेडिट और डेबिड कार्डज से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

    विज्ञापन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.28 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा, हालांकि कुछ दिनों बाद यूजर्स को एंड्रॉयड पी का बीटा वर्जन मिल जाएगा। OnePlus 6 को पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है और रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 3300mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि आधे घंटे की चार्जिंग में यह फोन दिनभर का बैकअप देगा। फोन में हेडफोन जैक भी दिया गया है। OnePlus 6 के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 20 मेगापिक्सल का है।

    वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 4के वीडियो शूट किया जा सकेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें