अमेजन इंडिया ने पूरी तरह से बंद किया सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल

अमेजन इंडिया ने आज भारत में अपने 50 से ज्यादा फुलफिलमेंट सेंटर्स से पैकेजिंग में उपयोग आने वाली सभी सिंगल-यूज प्लास्टिक को हटाने की घोषणा की है। कंपनी ने अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सितंबर 2019 में ही संकल्प लिया था कि जून 2020 तक कंपनी सिंगल-यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल 100 फीसदी बंद कर देगी।
अमेजन इंडिया ने अपने स्वयं के आपूर्ति नेटवर्क में सिंगल-यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से हटाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने की शुरुआत दिसंबर 2019 में हुई थी जब कंपनी ने अपनी पैकेजिंग में प्लास्टिक पैकेजिंग सामग्री, जैसे बबल रैप्स और एयर पिलो को पेपर कुशन को शामिल किया था। कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में 100 फीसदी प्लास्टिक-मुक्त और बायोडिग्रेडेबल पेपर टेप पेश किया, जिसका उपयोग ग्राहक शिपमेंट को सील करने और सुरक्षित ढंग से भेजने के लिए किया जाता है।
इसके अलावा, कंपनी ने अन्य सामग्रियों के साथ कस्टमर डिलीवरी के लिए इस्तेमाल होने वाली पतली क्लिंग फिल्मों को भी हटाया है जिनकी प्रकृति सिंगल-यूज प्लास्टिक की नहीं हैं। अमेजन फुलफिलमेंट सेंटर्स से निकलने वाली सभी पैकेजिंग 100 फीसदी रिसाइकल करने योग्य है। अमेजन इंडिया अपने सेलर्स को इसके लिए जागरूक कर रहा है।
बताते चलें कि इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने घोषणा की थी कि उसने 100 से अधिक शहरों में अपनी इंडिया-फर्स्ट पहल के तहत पैकेजिंग-फ्री शिपिंग (PFS) का विस्तार किया है। अब अमेजन इंडिया के फुलफिलमेंट सेंटर्स से भेजे जाने वाली कस्टमर डिलीवरीज के 40 फीसदी से ज्यादा ऑर्डर या तो पैकेजिंग-फ्री या फिर काफी कम पैकेजिंग के साथ होंगे।
- स्मार्टफोन की बैटरी हो गई है कमजोर तो ये पावरबैंक आएंगे आपके काम
- ट्रूकॉलर से लेकर पबजी तक, ये 53 एप चुरा सकते हैं आपका डाटा, यहां देखें पूरी लिस्ट
- ATM से पैसे निकालते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा जरा-सा भी नुकसान
- Google Store में जुड़ा नया सेक्शन, यूजर्स वीडियो देखकर प्रोडक्ट की जानकारी कर सकेंगे हासिल