हिंदी में लांच हुआ अमेजॉन इंडिया, अब करें अपनी भाषा में खरीदारी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 04 Sep 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
Amazon India announce the launch of Amazon.in shopping experience in Hindi
अमेजॉन

    भारतीय ग्राहकों के लिए भाषा संबंधी समस्याओं का समाधान करते हुए अमेजॉन इंडिया ने अपनी वेबसाइट को हिंदी में लांच करने की घोषणा की है। इस लांच के साथ करोड़ों भारतीय अमेजॉन पर अपनी भाषा हिंदी में ऑनलाइन खरीदारी का आनंद उठा सकेंगे। ग्राहकों हिंदी में उत्पाद सम्बंधी विस्तृत जानकारी भी मिलेगी। इसके अलावा डील और छूट की जानकारी भी हिंदी में मिलेगी। अमेजॉन हिंदी की सेवा एप और वेबसाइट दोनों पर मिलेगी।

    इस अवसर पर अमेजॉन इंडिया में कैटेगरी मैनेजमेन्ट के वाइस प्रेसिडेन्ट मनीष तिवारी ने कहा, 'हम चाहते हैं कि सभी ग्राहकों को उनकी इच्छानुसार सभी प्रोडक्ट मिलें, चाहे वो कोई भी भाषा बोलते हों या भारत में कहीं भी रहते हों। हमारे इस विजन को पूरा करने की दिशा में यह हिंदी लांच एक नया कदम है जो अगले 100 मिलियन ग्राहकों को ऑनलाइन लाने में मदद करेगा। पहली बार किसी भारतीय भाषा को लॉन्च करने से भारत के करोड़ों हिंदी भाषी ग्राहक अपनी पसंदीदा भाषा में खरीदारी कर सकेंगे। आने वाले त्यौहारों का सीजन नये ग्राहकों के लिये ऑनलाइन खरीदारी करने का सुनहरा अवसर है- अब ग्राहक पहली बार दिवाली की खरीदारी हिंदी में कर सकते हैं।’

    विज्ञापन

    अमेजॉन के एंड्रॉयड एप और मोबाइल साइट पर हिंदी में खरीदारी करने के इच्छुक ग्राहक ऊपर के बायें किनारे में मेन्यू से भाषा का विकल्प चुन सकते हैं। यह करने के बाद भाषा के पसंदीदा विकल्प को भविष्य के लिये सेव किया जाएगा और याद रखा जाएगा। ग्राहक कभी भी इसमें बदलाव कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें