Airtel ने एक साथ लांच किए तीन नए प्लान, सिर्फ 35 रुपये में मिलेंगे इतने सारे फायदे

एक लंबी चुप्पी के बाद एयरटेल ने तीन नए प्री-पेड प्लान बाजार में पेश किए हैं। एयरटेल के इन तीनों प्लान की कीमत क्रमशः 35 रुपये, 65 रुपये और 95 रुपये है। इन तीनों पैक को शुरुआती दौर पर पंजाब, तमिलनाडु और यूपी वेस्ट में लांच किया जाएगा, उसके बाद इन्हें धीरे-धीरे सभी सर्किल के लिए लांच किया जाएगा। तो आइए जानते हैं इन तीनों प्लान के फायदे।
35 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में आपक 26.66 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। साथ ही 1 पैसा प्रति सेकेंड की दर से लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन कॉलिंग मिलती है। इस पैक में 100 एमबी डाटा भी मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
65 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 65 रुपये का टॉकटाइम, 1 पैसा प्रति सकेंड की दर से लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन कॉलिंग तथा 200 एमबी डाटा मिलता है। इसके अलावा 95 रुपये वाले प्लान में फुल टॉकटाइम मिलता है। 28 दिनों की वैधता, 500 एमबी डाटा और 1 पैसे की दर से लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन कॉलिंग मिलती है।
बता दें कि एयरटेल ने हाल ही में अपने पोस्टपेड ग्राहकों को एयरटेल टीवी, माय एयरटेल एप्स के साथ-साथ नेटफ्लिक्स (Netflix) का सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए फ्री में दिया है। पोस्टपेड ग्राहकों के अलावा नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन एयरटेल के ब्रॉडबैंड ग्राहकों को भी मिलेगा। हालांकि इसके लिए क्या शर्तें हैं इसके बारे में कंपनी ने कुछ नहीं कहा है।
इस ऑफर के तहत एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहक 3 महीने तक फ्री में एयरटेल टीवी और माय एयरटेल एप के जरिए नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं अगर आप पहले से ही नेटफ्लिक्स इस्तेमाल कर रहे हैं और साथ ही एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहक हैं तो आपको साइनअप करने की जरूरत नहीं है लेकिन नए ग्राहकों को साइनअप करना होगा। इसके बाद वे तीन महीने नेटफ्लिक्स फ्री में इस्तेमाल कर सकेंगे।