Amazon Great Indian Festival: लेटेस्ट स्मार्टफोन और ब्लूटूथ हेडफोंस पर 70 फीसदी तक छूट

भारत की दिग्गज ई-कॉमर्स साइट अमेजन (Amazon) त्यौहार के सीजन में ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (Amazon Great Indian Festival) का आयोजन करने वाली है। इस सेल की शुरुआत 29 सितंबर से हो जाएगी। लोगों को सेल के दौरान स्मार्टफोन, होम और किचन प्रोडक्ट्स, फैशन और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन डील्स और ऑफर्स मिलेंगे। इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर कैशबैक और दस प्रतिशत की छूट देगा।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में लोगों को हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत का बंपर डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही ग्राहकों के लिए इस सेल में नो कॉस्ट ईएमआई, डिस्प्ले रिप्लेसमेंट समेत एक्सचेंज जैसे ऑफर्स उपलब्ध होंगे। वनप्लस, शाओमी, वीवो और सैमसंग के फोन पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ ग्राहक इस सेल में मोबाइल कवर और अन्य आकर्षक एसेसरीज को मात्र 69 रुपये में खरीद सकेंगे। इसके अलावा ब्लूटूथ हेडफोंस पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा।
ग्राहक इस सेल में स्मार्ट टीवी और दूसरे प्रोडक्ट्स पर 75 प्रतिशत डिस्काउंट का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही अमेजन लोगों को मुफ्त में इंस्टॉलेशन और डिलीवरी देगा। शाओमी और मोटोरोला के स्मार्ट टीवी पर भी आकर्षक डील्स और डिस्काउंट मिलेंगे। सेल में ग्राहकों को स्पिल्ट ऐसी पर 45 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर इस सेल में प्रीमियम सेगमेंट के लैपटॉप पर 40 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। लोग नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं।
ग्राहक अमेजन की इस सेल के दौरान 833 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई के साथ स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। इसके अलावा 695 रुपये महीने की ईएमआई में वॉशिंग मशीन खरीद सकेंगे।