आज रात फिर शुरू हो रही है Amazon Great Festival सेल, मोबाइल पर 40% छूट

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Oct 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
Amazon Great Festival Sale starts today midnight, Know here all discounts on mobiles
Amazon sale

    अमेजॉन पर आज रात फिर से ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू हो रही है। इससे पहले अमेजॉन ने नवरात्रि कै मौके पर सेल का आयोजन किया था। नई सेल आज रात 12 बजे से शुरू होगी जो 8 अक्टूबर की रात 12 बजे खत्म हो जाएगी। इस सेल में स्मार्टफोन पर 40 फीसदी, लैपटॉप पर 20 हजार रुपये तक की, पावरबैंक और स्टोरेज डिवाइस पर 50 फीसदी तक की और स्पीकर-हेडफोन पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

    अमेजॉन Great Festival सेल की टॉप स्मार्टफोन डील

    Amazon sale
    Amazon sale

    इस सेल की टॉप स्मार्टफोन डील की बात करें तो इसमें मोटो जी5एस प्लस का 64 जीबी वाला वेरियंट आपको 16,999 रुपये की जगह 15,999 रुपये, मोटो जी5 प्लस का 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 16,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में मिलेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः यह कंपनी सिर्फ 93 रुपये में दे रही है 28 दिनों के लिए 28GB डाटा

    इसके अलावा सैमसंग का ए9 प्रो 25,200 रुपये की बजाय 18,990 में मिलेगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए5 पर भी छूट मिलेगी, जिसका कंपनी ने अभी खुलासा नहीं किया है। इस फोन की कीमत 24,500 रुपये है वहीं साइट पर इसकी कीमत 1_990 रुपये दिखाई जा रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें