Amazon की फूड डिलीवरी सर्विस भारत में हुई लॉन्च, जोमैटो-स्विगी से होगा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 May 2020 04:21 PM IST
सार
विज्ञापन
Amazon Food Delivery Service Launched in India Starting from Bengaluru
demo - फोटो : social media

    विस्तार

    अमेजन इंडिया ने भारत में अपनी फूड डिलीवरी सर्विस शुरू कर दी है। अमेजन की फूड डिलीवरी सर्विस का सीधा मुकाबला स्विगी और जोमैटो जैसे बड़े खिलाड़ियों से होगा। अमेजन फूड डिलीवरी की शुरुआत बंगलूरू से हुई है। कंपनी ने फूड डिलीवरी के लिए स्थानीय रेस्टोरेंट से साझेदारी की है।

    अमेजन का दावा है कि उसने जिन रेस्टोरेंट के साथ साझेदारी की है, उनकी यहां साफ-सफाई को लेकर उचित इंतजाम हैं। अमेजन ने बकायदा इसके लिए सर्टिफिकेट जारी किया है। कंपनी का कहना है कि संक्रमण को देखते हुए उसने हाईजीन को लेकर हाई स्टैंडर्ड रूल को फॉलो कर रही है।

    विज्ञापन

    इसकी लॉन्चिंग पर अमेजन के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर अपनी फूड डिलीवरी सेवा शुरू की है। नई सेवा का उद्देश्य स्थानीय व्यवसायों की मदद करना है, विशेषकर ऐसे रेस्टोरेंट जो लॉकडाउन के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बंगलूरू में अमेजन की फूड डिलीवरी फिलहाल चार पिन कोड में उपलब्ध है जिनमें 560048, 560037, 560066 और 560103 शामिल हैं, हालांकि कंपनी ने उन रेस्टोरेंट की लिस्ट जारी नहीं है कि जहां से खाने की पैकेजिंग होगी।

    बता दें कि इसी साल फरवरी में रिपोर्ट आई थी कि अमेजन भारत में फूड डिलीवरी सर्विस शुरू करने की प्लानिंग कर रहा है, लेकिन लॉकडाउन के कारण से सर्विस के शुरू होने में देरी हो गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें