Vodafone ने पेश किए दो धांसू प्लान, रोज 3GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए 558 और 398 रुपये वाले प्लांस लॉन्च किए हैं। इन दोनों प्लांस में उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने 19 रुपये वाले रिचार्ज पैक को भी नए सुविधाओं के साथ बाजार में उतारा है। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले वर्ष दिसंबर की शुरुआत में टैरिफ प्लान महंगे किए थे। तो आइए जानते हैं वोडाफोन के दोनों लेटेस्ट प्रीपेड प्लान के बारे में...

Vodafone का 558 रुपये वाला प्लान
उपभोक्ताओं को इस प्लान में रोजाना 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा उपभोक्ताओं को जी5 की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी, जिसकी कीमत 999 रुपये है। वहीं, इस रिचार्ज पैक की वैधता 56 दिनों की है। फिलहाल, यह प्लान मध्यप्रदेश के सर्किल में उपलब्ध है।

Vodafone का 398 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है। फिलहाल, यह प्लान मुंबई और मध्यप्रदेश के सर्किल में उपलब्ध है।