कुछ ज्यादा ही स्मार्ट हो गया Alexa, पहले ही बता देगा- आप क्या पूछने वाले हैं

वर्चुअल असिस्टेंट की दुनिया में इस वक्त दो नाम सबसे चर्चित हैं। पहला अमेजन एलेक्सा और दूसरा गूगल असिस्टेंट। गूगल असिस्टेंट तो अभी तक आपके लिए शॉपिंग का ही काम कर रहा है लेकिन Alexa कुछ ज्यादा ही स्मार्ट हो गया है। अमेजन Alexa अब इतना स्मार्ट हो गया है वह पहले ही बता देगा कि आप उससे क्या पूछने वाले हैं। सीधे शब्दों में कहें तो Alexa अब आपकी मन की बात भी समझ लेगा।
Alexa आपके अगले सवाल का अंदाजा आपके द्वारा पूछे गए पहले सवाल के आधार पर लगाएगा। यह ठीक उसी तरीके से काम करेगा जैसे गूगल इंडिक कीबोर्ड करता है। आप एक शब्द टाइप करते हैं और कीबोर्ड सुझाव में वाक्य पूरे करने वाले कुछ शब्द अपने आप दिखाने लगता है। अमेजन Alexa भी इसी पैटर्न पर पहले ही बता देगा कि आप उससे कौन-सा सवाल पूछने वाले हैं।
अमेजन Alexa के इस नए फीचर कोinferring customersऔरlatent goalsनाम दिया गया है। नए फीचर का अपडेट आने के बाद एलेक्सा आपके अगले सवाल को लेकर अंदाजा लगाएगा। एक तरह से इसे फॉलो अप भी कहा जा सकता है। इस फीचर के आने के बाद किसी वर्चुअल असिस्टेंट से बात करने में आसानी होगी।
इसे एक उदाहरण से समझें तो यदि आप एलेक्सा से यह सवाल पूछते हैं कि'पांच मिनट एक अच्छी शुरुआत हो सकती है'तो एलेक्सा आपसे पूछेगा कि'क्या आप चाहते हैं कि मैं पांच मिनट के लिए अलार्म लगा दूं'।एलेक्सा का यह फीचर अमेजन के डिस्कवरी मॉडल पर आधारित है।