Diwali 2020: इस दिवाली अपनों को दें ये बेस्ट यादगार गिफ्ट

दिवाली गिफ्ट के बारे में तो आपने सोच ही लिया होगा। किसी ने फोन गिफ्ट करने के लिए सोचा होगा तो किसी ने स्पीकर और किसी ने बाइक, लेकिन यदि आप उनलोगों में से हैं जिन्होंने अभी तक गिफ्ट आइटम के बारे में नहीं सोचा है तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है। इसमें रिपोर्ट में हम आपको कुछ बेस्ट टेक गिफ्टिंग प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

स्मार्टवॉच और स्मार्टबैंड
स्मार्टवॉच आजकल काफी ट्रेंडिंग में हैं तो इस दिवाली आप अपने किसी खास को स्मार्टवॉच या स्मार्टबैंड ही गिफ्ट कर सकते हैं। 3,000 रुपये तक की रेंज में आपको एक अच्छी स्मार्टवॉच और स्मार्टबैंड मिल जाएंगे जिनमें हर्ट रेट मॉनिटर के साथ-साथ एक्टिविटी ट्रैकर और बल्ड ऑक्सीजन मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलेंगे। यदि आपका बजट अधिक है तो भी आप ऐसे प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। Lenovo Carme Smartwatch, HONOR Band 5, HUAWEI Watch GT 2e Active, Syska SW100, Ambrane Pulse, realme Band और Huami Amazfit Bip U जैसे प्रोडक्ट आपके लिए बेस्ट दिवाली गिफ्ट बन सकते हैं।

पावरबैंक
एक रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान इलेक्ट्रॉनिक आइटम में पावरबैंक की सबसे ज्यादा बिक्री हुई थी। वैसे भी पावरबैंक किसी भी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़े काम की चीज है। 10,000एमएएच के पावरबैंक की लिस्ट में VingaJoy FuelBar VB, U and i Check powerbank, Philips, Ambrane, xiaomi, oppo और Realme के पावरबैंक शामिल हो सकते हैं।