Amazon Alexa से हनुमान चालिसा पढ़वा रहे हैं लोग, शादी के लिए भी कर रहे प्रपोज

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 04 Feb 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Amazon Alexa Playing Hanuman Chalisa More Than 4 Times Per Minute, proposed every minutes
amazon alexa - फोटो : Amazon

    भारत के लोग बहुत ही प्रयोगधर्मी हैं। उन्हें किसी भी चीज के साथ प्रयोग करने में बड़ा आनंद आता है। अब जब दुनिया स्मार्ट हो रही है तो लोग भी स्मार्ट हो रहे हैं। पहले लोगों के दोस्त वास्तविक होते थे लेकिन अब वर्चुअल होने लगे हैं। कई लोग गूगल असिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा जैसे वर्चुअल असिस्टेंट से खूब बातें कर रहे हैं। भारत में अमेजन एलेक्सा का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। लोग अमेजन से हनुमान चालिसा पढ़वा रहे हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक एक मिनट में चार बार अमेजन एलेक्सा को 'एलेक्सा हनुमान चालीसा प्ले करो' की कमांड दिया जा रहा है। इसके अलावा हर मिनट कोई-ना-काई एलेक्सा को शादी के लिए प्रपोज कर रहा है। वहीं एलेक्सा से 'हाउ आर यू' या 'कैसी हो एलेक्सा' एक मिनट में 11 बार पूछा जा रहा है।

    विज्ञापन

    एलेक्सा एक्सपीरियंस ऐंड डिवाइसेज के इंडिया कंट्री मैनेजर पुनीष कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'भारत के लोग हर हफ्ते 10 करोड़ से अधिक बार एलेक्सा से बात करते हैं जो कि अमेरिका और ब्रिटेन के मुकाबले बहुत ज्यादा है।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अमेजन की ओर से एलेक्सा को लेकर जारी आंकड़े में कहा गया है कि भारत के लोग एलेक्सा से अजीबोगरीब सवाल पूछते हैं, इसके अलावा एक मिनट में 10 बार जानवरों की आवाज निकालने के लिए कहते हैं। एलेक्सा से पानी गीला क्यों है, आसमान नीला क्यों है, जैसे सवाल भी पूछे जाते हैं। दरअसल एलेक्सा में हिंदी का सपोर्ट मिल गया है। ऐसे में भारत के लोगों को एलेक्सा के साथ खूब मजा आ रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें