iPhone वालों के लिए सबसे बड़ी खबर: तुरंत करें अपना फोन अपडेट, पेगासस से जुड़ा है मामला

प्रशांत कुमार झा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रशांत कुमार झा
Tue, 14 Sep 2021 07:49 PM IST
सार

दिग्गज मोबाइल कंपनी एप्पल ने अपने ग्राहकों को नया सॉफ्टवेयर अपडेट करने को कहा है। कंपनी ने पेगासस से जुड़े मामले को ठीक करने के लिए यह आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
All iphones users urgent update of software to fix pegasus related vulnerability by apple company
iPhone 12 for demo only - फोटो : AMAR UJALA

    विस्तार

    जब-जब दुनिया की सबसे बड़ी हैकिंग होती है और एपल का उसमें नाम आता है तो एपल की सिक्योरिटी पर बड़े सवाल उठते हैं, क्योंकि एपल अपने आईफोन या अन्य गैजेट की सिक्योरिटी को लेकर बड़े-बड़े दावे करता है। कुछ दिन पहले ही पेगासस स्पाईवेयर के जरिए एक बड़ी जासूसी को अंदाज दिया गया था जिसमें कई आईफोन भी ट्रैक किए गए थे। सीधे शब्दों में कहें तो पेगासस के जरिए आईफोन को हैक किया गया था। इससे पहले अरबपति और बिजनेसमैन जेफ बेजोस का आईफोन भी पेगासस के जरिए ही हैक हुआ था।

    अब आईफोन 13 सीरीज की लॉन्चिंग से ठीक पहले एपल ने अब अपडेट जारी किया है जो किzero-clickस्पाईवेयर को ब्लॉक करेगा। इस अपडेट के बाद फिर से आपका आईफोन हैकप्रूफ बन जाएगा। इससे पहले भी एपल ने इस तरह के कई अपडेट जारी किए हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो सिटिजन लैब ने सबसे पहले कहा था कि आईफोन में जीरो क्लिक स्पाइवेयर का खतरा है।

    विज्ञापन

    इस स्पाइवेयर से आईफोन से लेकर मैक और एपल वॉच तक प्रभावित हुई थीं। सिटीजन लैब ने यह भी कहा था कि इसकी मदद से सऊदी अरब के एक कार्यकर्ता के आईफोन में स्पाइवेयर डाला गया था और इसके पीछे इस्रायल के एनएसओ ग्रुप के पेगासस स्पाइवेयर ही था, हालांकि एनएसओ ग्रुप ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। Apple ने अपने ब्लॉग में कहा है कि उसने iOS 14.8 और iPadOS 14.8 सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद जीरो क्लिक स्पाइवेयर का खतरा खत्म हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि आज यानी 14 सितंबर को एपल का इस साल का सबसे बड़ा इवेंट है। एपल के इस इवेंट का आयोजन आज रात 10.30 बजे से होगा। इस इवेंट में iPhone 13 सीरीज की लॉन्चिंग के अलावा एपल वॉच सीरीज 7 की लॉन्चिंग भी हो सकती है। इसके अलावा इस इवेंट में नया AirPods भी लॉन्च हो सकता है। आज ही लीक हुई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईफोन 13 सीरीज के तहत चार आईफोन लॉन्च होंगे जिनके नाम iPhone 13 mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें