Apple iPhone 13 Launch Event 2021: कैसे और कहां देखें लाइव इवेंट, क्या-क्या हैं उम्मीदें
एपल का कैलिफोर्निया स्ट्रीमिंग इवेंट आज रात 10:30 बजे शुरू होगाा। एपल के इस इवेंट का लाइव प्रसारण एपल की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के अलावा फ्लिपकार्ट, अमेजन और एयरटेल की साइट पर देखा जा सकेगा।

विस्तार
आज यानी 14 सितंबर को एपल का इस साल का सबसे बड़ा इवेंट है। एपल के इस इवेंट का आयोजन आज रात 10.30 बजे से होगा। इस इवेंट में iPhone 13 सीरीज की लॉन्चिंग के अलावा एपल वॉच सीरीज 7 की लॉन्चिंग भी हो सकती है। इसके अलावा इस इवेंट में नया AirPods भी लॉन्च हो सकता है। आज ही लीक हुई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईफोन 13 सीरीज के तहत चार आईफोन लॉन्च होंगे जिनके नाम iPhone 13 mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max हैं।
कैसे देखें iPhone 13 का लॉन्चिंग इवेंट
एपल का कैलिफोर्निया स्ट्रीमिंग इवेंट आज रात 10:30 बजे शुरू होगाा। एपल के इस इवेंट का लाइव प्रसारण एपल की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के अलावा फ्लिपकार्ट, अमेजन और एयरटेल की साइट पर देखा जा सकेगा। एपल टीवी यूजर्स कीनोट को एप पर ही देख सकेंगे।
iPhone 13 सीरीज से क्या हैं उम्मीदें
लीक रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 13 सीरीज के साथ बेहद ही छोटा नॉच मिलेगा। इसके अलावा पहले वर्जन के मुकाबले बड़ा कैमरा सेंसर मिलेगा। साथ ही पहले के मुकाबले बेहतर अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा, हालांकि यह सिर्फ iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max मॉडल के साथ ही मिलेगा।
iPhone 13 और iPhone 13 mini को 64 जीबी और 128 जीबी में पेश किया जाएगा, जबकि iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max को 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज मॉडल में पेश किया जाएगा, हालांकि खबर यह भी है कि iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max के साथ 1 टीबी तक की भी स्टोरेज मिलेगी। प्रो मॉडल के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिल सकती है।
एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि iPhone 13 के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर मिलेगा, हालांकि यह कुछ चुनिंदा बाजार के लिए ही होगा। इस फीचर की मदद से नेटवर्क ना होने की स्थिति में भी बातें की जा सकेंगी। इसके अलावा यह भी दावा किया जा रहा है कि iPhone 13 सीरीज को आईफोन 12 सीरीज के मुकाबले बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।
- गेमिंग: पबजी पर बैन के बाद भारतीय खेल रहे हैं ब्रिटेन, कोरिया और हांगकांग के गेम्स, शॉर्ट वीडियो बनाने में देसी एप्स टॉप पर
- एपल : पहली बार आईफोन13 सीरिज में मिलेगी एक टीबी की स्टोरेज सुविधा
- बिना इंटरनेट UPI पेमेंट: अपने फीचर फोन से भी भेज सकते हैं पैसे, यह है तरीका
- घरेलू कंपनी फेंडा ने लॉन्च किया 100w का मेड इन इंडिया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत और फीचर्स