Alert: तुरंत अपडेट करें अपना एंड्रॉयड फोन, गूगल ने रिलीज किया अर्जेंट सिक्योरिटी पैच

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Apr 2025 03:49 PM IST
सार

CVE-2024-53150 के इस्तेमाल के तरीके की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन NIST डेटाबेस में दी गई जानकारी के अनुसार, यह एक आउट-ऑफ-बाउंड खामी है जो डिवाइस से संवेदनशील जानकारी को लीक कर सकती है।

विज्ञापन
Alert update your Android phone immediately Google has released an urgent security patch
Android 15 - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    गूगल ने एंड्रॉयड डिवाइसेज को प्रभावित करने वाली दो खतरनाक जीरो-डे सुरक्षा खामियों को ठीक कर दिया है। इन खामियों को ठीक करने वाला नया सिक्योरिटी अपडेट यूजर्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया है। कंपनी ने बताया है कि उसे इन दोनों हाई-सेवेरिटी वल्नरेबिलिटीज के एक्टिव रूप से उपयोग में लाए जाने की आशंका है, जिससे यूजर्स को निशाना बनाया जा सकता है।

    इनमें से एक खामी जीरो-क्लिक एक्सप्लॉइट को सक्षम बनाती है, जिससे हैकर्स बिना किसी यूजर इंटरैक्शन के यूजर के डिवाइस से संवेदनशील जानकारी हासिल कर सकते हैं। Pixel डिवाइस उपयोगकर्ताओं को सलाह दी गई है कि वे तुरंत अपना डिवाइस अपडेट करें, जबकि अन्य स्मार्टफोन यूजर्स को यह फिक्स मिलने के लिए अपने स्मार्टफोन मेकर द्वारा अपडेट जारी होने तक प्रतीक्षा करनी होगी।

    विज्ञापन

    गूगल के अनुसार, इस बार के एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट में कुल 62 सुरक्षा कमियों को ठीक किया गया है, जिनमें दो प्रमुख वल्नरेबिलिटीज CVE-2024-53150 और CVE-2024-53197 शामिल हैं। ये दोनों खामियां Android Kernel के USB सबकंपोनेंट से जुड़ी हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें