New Aadhaar App: नए आधार एप में क्या खास है, क्या-क्या फायदे होंगे?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Apr 2025 11:39 AM IST
सार

अब एयरपोर्ट की बात करें तो डिजियात्रा एप ने फ्लाइट के सफर को आसान बना ही दिया है तो फिर इस नए एप की कोई खास जरूरत नहीं थी, हालांकि एप को बिना टेस्ट किए कुछ भी कहना मुनासिब नहीं होगा। पब्लिक वर्जन रिलीज होने के बाद हम एप के बारे में आपको विस्तार से बताएंगे।

विज्ञापन
Aadhaar Mobile App launched by UIDAI how it will change the aadhaar verifications details in hindi
Aadhaar Mobile App - फोटो : x/.AshwiniVaishnaw

    विस्तार

    केंद्रीय संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक नए आधार एप (Aadhaar Mobile App) की लॉन्चिंग की घोषणा की है। मंत्री ने दावा किया है कि यह एप आधार सत्यापन की प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा सहज, फास्ट और सिक्योर बनाएगा। नया आधार एप उपयोगकर्ताओं को अब किसी प्रकार की हार्डकॉपी या आधार की फोटो साथ रखने के जरूरत को खत्म कर देगा। मंत्री वैष्णव ने नए एप को लेकर कहा कि आधार वेरिफिकेशन अब UPI पेमेंट जितना आसान हो जाएगा, वैसे तो यह एप फिलहाल बीटा टेस्टिंग में है लेकिन जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं कि आखिर इस एप में नया क्या मिलने वाला है।

    नए आधार एप को लेकर सरकार का कहना है कि आधार के नए एप से फेस आईडी और क्यूआर स्कैनिंग के जरिए डिजिटली वेरिफिकेशन होगा यानी वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल नंबर पर ओटीपी की जरूरत नहीं होगी।

    विज्ञापन

    आधार के नए एप से यूजर्स के अनुमति के बिना डेटा शेयर नहीं होगा यानी आपके डाटा पर पूरी तरह से आपका ही कंट्रोल होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब वेरिफिकेशन के लिए डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी यानी होटल, एयरपोर्ट जैसे जगहों पर फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी। सरकार का दावा है कि नए एप के आने के बाद आधार को लेकर फर्जीवाड़ा नहीं होगा। आधार कार्ड को फॉटोशॉप करके एडिट नहीं किया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें